जम्मू-कश्मीर: मनोज सिन्हा बोले- पाकिस्तान के खिलाफ लड़ाई में कश्मीर के लोगों का बलिदान हमें नहीं भूलना चाहिए

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा ने आज ‘म्यूजियम ऑफ 22 अक्टूबर 1947’ की दो दिवसीय संगोष्ठी में शामिल होते हुए कहा कि हम सभी को यह नहीं भूलना चाहिए कि पाकिस्तान ने 22 अक्टूबर 1947 को मुजफ्फराबाद (पीओके) के लोगों पर कैसे हमला किया। हजारों पुरुषों, महिलाओं और बच्चों को निर्दयता से मार डाला गया था।

जम्मू-कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा ने यह भी कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ लड़ाई में कश्मीर के लोगों द्वारा किए गए बलिदान को हमें नहीं भूलना चाहिए।

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा आज ‘म्यूजियम ऑफ 22 अक्टूबर 1947’ की दो दिवसीय संगोष्ठी में भाग लिए। आपको बता दें कि इसका आयोजन नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हिस्ट्री ऑफ आर्ट, कंजर्वेशन एंड म्यूजियोलॉजी ने जम्मू-कश्मीर सरकार की मदद से किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button