योगी सरकार का बड़ा फैसला, इस विभाग में होगी 14 हजार से ज्‍यादा भर्तियां

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार बड़ी संख्या में भर्तियां करने जा रही है। जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश में सिंचाई विभाग में जल्द 14000 से ज्यादा पदों पर भर्तियां होने जा रही है। इसको लेकर यूपीएसएससी जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगा। उत्तर प्रदेश के सिंचाई विभाग में समूह ख एवं ग के 14,000 से अधिक रिक्त पदों पर जल्दी नियुक्तियां होंगी। इसके लिए विभागीय स्तर पर कवायद शुरू कर दी गई है। इसमें संविदा पर होने वाली भर्तियां भी शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक, सिंचाई विभाग में इस समय 14000 से ज्यादा रिक्तियां हैं। विभाग में इस समय लिपिक के पद पर 2,375 रिक्तियां, सींचपाल के पद पर 4,587, सींच पर्यवेक्षक के पद पर 849, जिलेदार के पद पर 430, कार्य पर्यवेक्षक के पद पर 49, मुंशी के पद पर 315, हेड मुंशी के पद पर 38, नलकूप चालक के पद पर 5,724 वैकेंसी मिलाकर कुल 14,367 रिक्तियां हैं।

साढ़े 3 साल में सबसे ज्यादा यूपी पुलिस में भर्तियां

बता दें साढ़े 3 साल की योगी सरकार के कार्यकाल में अब तक बड़ी सरकारी भर्तियों में 1 लाख 37 हजार पुलिस की भर्ती हो चुकी है। इसके अलावा 50000 टीचर की भर्ती हो चुकी है। इसके अलावा अन्‍य विभागों में एक लाख से अधिक भर्तियां हो चुकी हैं।

मार्च 2017 से अब तक दी गई नौकरियां

कुल- 2,94,080

चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग समूह ख, ग एवं घ – 8556

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत नियुक्तियां- 28622

प्राविधिक शिक्षा विभाग/व्यावसायिक शिक्षा विभाग- 365

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग- 16708

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड- 137253

सहकारिता विभाग- 726

लोक सेवा आयोग, उत्तर प्रदेश- 26103

चिकित्सा शिक्षा विभाग- 1112

माध्यमिक शिक्षा विभाग (राजकीय एवं सहायता प्राप्त विद्यालय)- 14000

वित्त विभाग- 614

उच्च शिक्षा विभाग (विश्व विद्यालय/महाविद्यालय)- 4615

नगर विकास- 700

कुल भर्ती प्रक्रियाधीन – 85629

पुलिस विभाग- 16629

बेसिक शिक्षा- 69000

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button