कोरोना : दूसरे नंबर पर पहुंचा भारत, 41 लाख के पार केस, 70 हजार से ज्‍यादा मौतें

नई दिल्‍ली। देश में कोरोना अपने चरम पर पहुंचता जा रहा है। दरअसल आज भारत दुनिया में सबसे ज्‍यादा मामलों को लेकर तीसरे से दूसरे नंबर पर पहुंच गया है। जी हां, कोरोना मामलों में भारत ने ब्राजील को पछ़ाड़ दिया है। अब भारत से आगे सिर्फ अमेरिका है।
बता दें कि भारत में हर रोज 80 हजार से ज्‍यादा नए केस सामने आ रहे हैं। वहीं हर रोज एक हजार से ज्‍यादा लोगों की मौतें हो रही हैं। देश में कोरोना के 41 लाख से ज्यादा केस हो चुके हैं तो वहीं अब तक 70, 500 से ज्यादा लोग अपनी जान गवां चुके हैं।
वहीं बात करें ब्राजील की तो यहां पर संक्रमितों की संख्या 40,91,801 है और 1,25, 500 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। वहीं दुनिया का सबसे ताकतवर देश अमेरिका कोरोना के आगे पस्त हो चुका है। कोरोना के मरीजों के मामले में वह पहले स्थान पर है। अमेरिका में कोरोना के 62 लाख से ज्यादा केस हैं और 1, 88,000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।
इसके साथ ही देश में शनिवार को 83 हजार से ज्यादा नए केस सामने आए हैं। वहीं, 1000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। इससे पहले शुक्रवार को भारत में कोरोना के रिकॉर्ड 86432 केस सामने आए, जबकि 1089 मरीजों की मौत हुई।
बता दें कि भारत में #Corona के एक्टिव केस 8,60,134 हैं। राहत की बात ये है कि ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। अब तक 31,72,000 से ज्यादा मरीज इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं। शनिवार को 67 हजार से ज्यादा मरीज स्वस्थ हुए हैं।
The post कोरोना : दूसरे नंबर पर पहुंचा भारत, 41 लाख के पार केस, 70 हजार से ज्‍यादा मौतें appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button