आईपीएल 2020 : आरसीबी में शामिल हुआ ये खतरनाक स्पिनर, इस खिलाड़ी की ली जगह

दुबई। ऑस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर एडम जम्पा ने इंडियन प्रीमियर लीग ( आईपीएल 2020 ) के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) में अपने ही देश के तेज गेंदबाज केन रिचर्डसन की जगह ले ली है। रिचर्डसन ने अपने पहले बच्चे के जन्म के कारण इस वर्ष आईपीएल से हटने का निर्णय लिया था।

जम्पा दूसरी बार आईपीएल में खेलने जा रहे हैं और इससे पहले वह राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के लिए खेल चुके हैं। इस वर्ष आईपीएल कोरोना महामारी के बीच जैव सुरक्षा वातावरण में 19 सितंबर से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में शुरू हो होने जा रहा है।
आरसीबी टीम के निदेशक माइक हेसन ने बयान जारी कर कहा, “हम इस बार के आईपीएल में केन रिचर्डसन के नहीं होने को लेकर निराश थे क्योंकि वह अपने खेल में शीर्ष पर थे।” उन्होंने कहा, “जब हमें पता चला कि आईपीएल 2020 के समय ही केन रिचर्डसन का बच्चा दुनिया में आने वाला है तो हमें बहुत खुशी हुई और हम केन का पूरा समर्थन करते हैं और चाहते हैं कि वह अपने पहले बच्चे के जन्म के समय उसके पास मौजूद रहें।”
Also Read : IPL 2020 : CSK फैंस के लिए खुशखबरी, सभी खिलाड़ियों के कोरोना टेस्‍ट आए निगेटिव
हेसन ने कहा, “हमें एहसास हुआ कि यह एक अन्य लेग स्पिनर जम्पा को टीम में शामिल करने का अवसर है ताकि युजवेंद्र चहल जैसे स्पिनर के लिए भी आसानी हो सके और हालात के मुताबिक स्पिन के अधिक विकल्प भी मौजूद रह सकें।” वर्तमान में रिचर्डसन और जम्पा ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ इंग्लैंड दौरे पर हैं।
The post आईपीएल 2020 : आरसीबी में शामिल हुआ ये खतरनाक स्पिनर, इस खिलाड़ी की ली जगह appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button