पंचतत्व में विलीन हुए प्रणब दा, पूरे राजकीय सम्मान के साथ बेटे ने किया अंतिम संस्कार

नई दिल्ली। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का मंगलवार दोपहर मंगलवार दोपहर को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। दिल्ली के लोधी रोड स्थित विद्युत शवदाह गृह में उनके बेटे ने उनका अंतिम संस्कार किया।
वहीं इससे पहले मंगलवार सुबह उनके पार्थिव शरीर को आर्मी हॉस्पिटल (आरएंडआर) से 10, राजाजी मार्ग स्थित उनके सरकारी आवास में लाया गया। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत रत्न से सम्मानित देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को उनके आवास पर श्रद्धांजलि अर्पित की। देश के 13वें राष्ट्रपति के पार्थिव शरीर को सेना के आर एंड आर अस्पताल से सुबह 9.30 बजे लाया गया और दोपहर 2 बजे लोधी श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।
Also Read : नहीं रहे पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, 84 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
इसके साथ ही उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू, सीडीएस बिपिन रावत, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, स्पीकर ओम बिड़ला, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, शशि थरूर, अधीर रंजन चौधरी, सीपीआई महासचिव डी. राजा, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और कई अन्य ने भी दिवंगत पूर्व राष्ट्रपति को श्रद्धांजलि दी।
Also Read : दो बार प्रधानमंत्री बनते-बनते रह गए प्रणब दा, किस्मत उन्हें राष्ट्रपति बनाना चाहती थी
इसके साथ ही परिजनों और रिश्तेदारों ने कोरोना से बचाव के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पीपीई किट में मुखर्जी को अंतिम विदाई दी गई। सेना की टुकड़ी ने पूर्व राष्ट्रपति को तोपों की सलामी दी। बता दें कि 84 वर्षीय मुखर्जी का सोमवार शाम को दिल्ली छावनी स्थित सेना के रिसर्च ऐंड रेफरल अस्पताल में निधन हो गया था। वह 21 दिनों से अस्पताल में एडमिट थे।
Also Read : जब कांग्रेस पार्टी से निकाल दिए गए थे प्रणब मुखर्जी, फिर बनाई नई पार्टी और फिर…
भारत रत्न प्रणब मुखर्जी की इसी महीने ब्रेन सर्जरी हुई थी। अस्पताल में भर्ती होने के दौरान उनकी कोरोना वायरस रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। वहीं इसके साथ ही उनके फेफड़ों में इंफेक्शन भी बढ़ गया था। इस कारण उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। वह गहरे कोमा में थे।
The post पंचतत्व में विलीन हुए प्रणब दा, पूरे राजकीय सम्मान के साथ बेटे ने किया अंतिम संस्कार appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.





