आज का राशिफल 22 जुलाई 2020 दिन बुधवार, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष — आकस्मिक धन हानि के योग बन रहे हैं। लोग आपकी बुद्धिमत्ता और कार्यकुशलता पर सन्देह करेंगे। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। आपका जिद्दी स्वभाव सम्बन्धों को कमजोर कर सकता है। शाम के बाद स्थिति कुछ अच्छी होगी।

वृषभ — एकसाथ कई सारे काम करने से एकाग्रता प्रभावित होगी। महत्वपूर्ण कारोबारी योजना बना सकते हैं। बच्चों के साथ मनोरंजन भरा समय व्यतीत होगा। अचल सम्पत्ति की प्राप्ति हो सकती है। व्यवसायिक यात्रा होने के योग बन रहे हैं।
मिथुन — आपकी सेहत काफी अच्छी रहेगी। शाम को कोई बेहतरीन सूचना मिल सकती है। किसी परिजन की आर्थिक सहायता करनी पड़ सकती है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपको कोई प्रेजेंटेशन देना पड़ सकता है।
कर्क — सन्तान से सुख मिलेगा। कार्यक्षेत्र से छुट्टी लेने का विचार करेंगे। आपका व्यवहार काफी सकारात्मक रहेगा। जीवनसाथी का व्यवहार बहुत अच्छा रहेगा। विदेश में रहने वाले रिश्तेदारों और मित्रों से बात होगी।
सिंह — सरकारी कार्यों में अवरोध आ सकते हैं। आँखों में पीड़ा की शिकायत हो सकती है। विद्यार्थियों को करियर के लिये महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिये। आपको कारोबार में अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी।
कन्या — आप मानसिक रूप से काफी दृढ़ रहेंगे। महत्वपूर्ण निर्णयों के लिये दिन अनुकूल है। प्रणय जीवन में सामंजस्य बढ़ेगा। अच्छे और प्रतिभाशाली लोगों के साथ सम्पर्क होगा। कला और साहित्य में विशेष रुचि लेंगे।
तुला — करियर के दृष्टिकोण से दिन विशेष लाभकारी रहने वाला है। सभी कार्यों को समय पर पूरा कर लेंगे। सरकारी कार्यों में आ रही बाधा दूर होगी। छात्रों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।
वृश्चिक — घर में किसी धार्मिक अनुष्ठान की योजना बना सकते हैं। मन में आनन्द और स्फूर्ति का अभाव रहेगा। विवाह योग्य सन्तान के विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। धन सम्बन्धी मामलों को शान्तिपूर्वक सुलझायें वरना झगड़ा भी हो सकता है। आज किया गया निवेश भविष्य में लाभदायक होगा।
धनु — कारोबार में कठिन समस्या आ सकती है। धन के संचित कोष में कमी आने की आशंका है। दुष्टजनों से दूर रहना बेहतर होगा। शत्रु आपके विरुद्ध षडयन्त्र रच सकते हैं। जीवनसाथी के प्रति मन में विश्वास की कमी न होने दें।
मकर — उत्साह में आप जोखिम भरे निवेश में अपनी जमा पूँजी लगा सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में प्रसन्नता रहेगी। सोशल मीडिया में आप काफी सक्रिय रहेंगे। लोग आपकी सलाह को काफी महत्व देंगे। कारोबार में नयी उपलब्धियों से उत्साहित रहेंगे।
कुम्भ — मन में काफी अच्छे विचारों का प्रभाव रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। नौकरी और कारोबार को लेकर सन्तुष्ट रहेंगे। लोगों से ज्यादा अपेक्षा न करें।
मीन — मित्रों और शुभचिन्तकों की अनदेखी न करें। नया घर खरीदने का विचार बना सकते हैं। गृहस्थ जीवन में प्रेम और रोमांस बढ़ेगा। बच्चे आपका नाम रोशन करेंगे। शैक्षणिक और शोधकार्यों में रुचि बढ़ेगी। यात्रा सफलताप्रदायक रहेगी।



