आप भी हो जाएगे हैरान, लौंग खाकर ऐसे घटाएं वजन…

लौंग हर भारतीय रसोई में पाई जाती है. लौंग का इस्तेमाल कई व्यंजनों में किया जाता है. साथ ही यह अपने अनेक स्वास्थ लाभों के लिए भी जानी जाती है. आज हम आपको लौंग के एक ऐसे फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बारे में बेहद कम लोग ही जानते होंगे. दरअसल, लौंग मोटापे को कम करने में भी मददगार है. इसमें प्रोटीन, आयरन, कार्बोहाइड्रेट्स, कैल्शियम और हाइड्रोक्लोरिक एसिड पाया मौजूद होता है. तो चलिए जानते हैं कैसे लोग की मदद से रखें खुद को फिट..

लौंग में मौजूद यूजेनॉल पाचन को आसान बनाने में मदद करता है. स्वस्थ पाचन वजन घटाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है. साथ ही लौंग शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होती है और हमारी इम्यूनिटी को बढ़ाती है.

इन सामग्री का करें इस्तेमाल
50 ग्राम लौंग
50 ग्राम जीरा
50 ग्राम दालचीनी

ऐसे करें तैयार
एक पैन में सभी सामग्रियों को अच्छे से भूनें. इसके बाद इसे महीन पाउडर में पीसकर एक एयरटाइट जार में स्टोर करें.

ऐसे करें सेवन
एक गिलास पानी में इस मिश्रण का 1 चम्मच डालें. इसके बाद इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें.

आप चाहें तो इसे मीठा बनाने के लिए एक चम्मच शहद मिला सकते हैं. अधिकतम लाभ पाने के लिए इसका सुबह खाली पेट सेवन करें. याद रखें किसी भी चीज का अधिक इस्तेमाल आपके स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डाल सकता है. इसके साथ ही रोजाना नियमित रूप से व्यायाम करें और हेल्‍दी डायट फॉलो करें.

Back to top button