कोरोना वायरस के बाद जल्द ही चीन में आई नई आफत, लाखों लोगों को…

कोरोना वायरस के बाद चीन में एक नई आफत आ चुकी है. चीन के कई राज्यों में भयानक बारिश हुई है. इसकी वजह से वहां बाढ़ की स्थिति बन चुकी है. चीन की मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चांगक्विंग में बारिश की वजह से नदियां उफान पर हैं. भूस्खलन हो रहा है. मिट्टी धंस रही है. पहाड़ी सड़कों पर आवागमन रोक दिया गया है.

दक्षिणी और दक्षिण-पश्चिम चीन में आई बारिश, तूफान, बाढ़ और मिट्टी धंसने से लाखों लोगों को विस्थापित करना पड़ा है. हजारों घर डूब गए हैं. बहुत बड़ा इलाका पानी में डूबा हुआ है.
चीन की सरकार ने कहा कि दक्षिण और मध्य चीन में बाढ़ से एक दर्जन से अधिक लोग मारे गए हैं. लाखों लोगों को अपने घरों को छोड़ना पड़ा है.
चीन की इमरजेंसी सर्विसेज ने कहा कि हमने इस बाढ़ की वजह से 2.50 लाख लोगों को विस्थापित किया है. ये सभी लोग डूबे क्षेत्र में रहते थे. अब ये सभी लोग राहत कैंपों में रह रहे हैं.
https://twitter.com/globaltimesnews/status/1271653651505983490?
चांगक्विंग, गुआंगसी, झुआंग, यांगशुओ, हुनान, गुईझोउ, क्वांगतोंग, फूच्येन और चच्यांग में 1300 से ज्यादा घर बाढ़ और मिट्टी धंसने से गिर गए हैं. शुरुआती अनुमान के अनुसार 550 मिलियन यूएस डॉलर यानी 4161 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है.
गुआंगसी के दक्षिणी क्षेत्र में बाढ़ विशेष रूप से अधिक खतरनाक रही. यहां 6 से ज्यादा लोग मारे गए हैं. कई लोग लापता हैं. हुनान प्रांत के उत्तर में 7 मारे गए हैं और यहां भी कई लोग लापता हैं.
पिछले एक हफ्ते से दक्षिण चीन के कुछ राज्यों में भारी बारिश हो रही है. चीन के 8 राज्यों की 110 नदियों में पानी का स्तर चेतावनी के स्तर से ऊपर पहुंच चुका है. इस वजह से बाढ़ आ गई है.





