जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF के 31 जवान पाए गए कोरोना संक्रमित

कोरोना वायरस की चपेट में सुरक्षाबलों के जवान भी तेजी से आ रहे हैं. जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के 31 जवान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं.

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में तैनात सीआरपीएफ की 90 बटालियन में 300 से ज्यादा जवानों का कोरोना टेस्ट हुआ था जिसकी आज रिपोर्ट आई है. इसमें 31 जवान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. बताया जा रहा है कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की एक पूरी कंपनी का कोरोना टेस्ट किया गया था.

Back to top button