सिद्धार्थ ने प्रियंका को किया प्रपोज़, ना ना करते हुए आख़िरकार प्रियंका भी मान ही गई

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका भले ही हॉलीवुड में दिलचस्पी ले रही है लेकिन बॉलीवुड के एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा प्रियंका में ख़ासी दिलचस्पी ले रहे हैं, वैलेंटाइन डे के मौके पर सिद्धार्थ ने प्रियंका को प्रपोज़ किया। शुरू में प्रियंका ने इनकार कर दिया पर आख़िरकार उन्हें मानना ही पड़ा। पीसी ने वैलेंटाइन डे के मौके पर अपने सोशल मीडिया हैंडल में एक वीडियो शेयर किया है। मर्दों ने औरतों को किस तरह प्रपोज़ करना चाहिए यह इसमें दिखाया गया है।सिद्धार्थ ने प्रियंका को किया प्रपोज़

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने वेलेंटाइन डे के अवसर पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जो वीडियो पोस्ट किया है वो डिजायनर नीरव मोदी के ज्वैलरी कलेक्शन का प्रमोशन है। सपने सोशल हैंडल पर वीडियो शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा है, भविष्य के पतियों के लिए यहां कुछ प्रपोजल गोल्स हैं।

इस ख़ास वीडियो में बॉलीवुड के एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा भी नज़र आएंगे। वीडियो में सिद्धार्थ मल्होत्रा प्रियंका को प्रपोज़ करते दिख रहे हैं। सिद्धार्थ प्रियंका इंतजार करते हुए उनके लिए एक शानदार प्रपोज़ल बनाते नज़र आ रहे हैं।

सिद्धार्थ जब प्रियंका को प्रपोज़ करते हैं तो वो बताती हैं कि, कैसे हाँ कहने के बाद लोग उनपर अपना अधिकार ज़माने लगते हैं। प्रियंका यह भी कहती हैं कि वो कभी किसी को हाँ नहीं कहेंगी। लेकिन सिद्धार्थ उन्हें इस तरह से प्रपोज़ करते हैं कि, वो मान जाती हैं। हर कपल को यह वीडियो काफ़ी अच्छा लगेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button