अफवाहों पर लगाम लगाने के लिए, TikTok ने लॉन्च किया एक नया ऐप फीचर…

शॉर्ट वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म TikTok ने कोरोनावायरस से संबंधित फर्जी खबरों और अफवाहों पर लगाम लगाने के लिए नया इन-ऐप रिपोर्टिंग फीचर जोड़ा है। इस फीचर का इस्तेमाल करके यूजर्स किसी भी फर्जी वीडियो को रिपोर्ट कर सकेंगे। जिसके बाद TikTok से उन फर्जी वीडियो या खबरों को हटाया जा सकेगा। TikTok के अलावा Facebook और Google पहले से ही फर्जी खबरों और अफवाहों को लगाम लगाने के लिए काम कर रहे हैं। TikTok ने इस फीचर को ऐप के अंदर ही इंटीग्रेट किया है ताकि यूजर्स किसी भी वीडियो को देखते समय ही रिपोर्ट कर सके।
TikTok ने अपने ब्लॉग पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी है। पिछले दिनों ही TikTok ने सबसे ज्यादा बार डाउनलोड किया जाने वाले ऐप का रिकॉर्ड कायम किया है। TikTok के इस समय ग्लोबली 2 अरब से भी ज्यादा यूजर्स हैं, जिनमें 30 फीसद से ज्यादा यूजर्स हैं। TikTok यूजर्स इस इन-ऐप रिपोर्टिंग फीचर को नए मिसलीडिंग इंफॉर्मेशन कैटेगरी में स्पॉट कर सकते हैं। इस फीचर का इस्तेमाल किसी भी फर्जी खबर या अफवाहों को रिपोर्ट करने के लिए किया जा सकता है। कोरोनावायरस संबंधित फर्जी खबरों को रिपोर्ट करने के लिए यूजर्स को मिसलीडिंग इंफॉर्मेशन कैटेगरी के अंदर COVID-19 मिसइंफॉर्मेशन सब कैटेगरी मिलेगा। यहां यूजर्स कोरोनावायरस से संबंधित किसी भी फर्जी खबरों और अफवाहों को रिपोर्ट कर सकें
इस नए इन-ऐप रिपोर्टिंग फीचर के जरिए कोरोनावायरस से संबंधित फर्जी खबरों को रोकने के लिए ‘COVID-19 मिसइंफॉर्मेशन’ कैटेगरी में रिपोर्ट किए गए वीडियो को प्रायरिटी के साथ मोडरेड करेंगे और इसे इंटरनली थर्ड-पार्टी फैक्ट चेकर्स को एसक्लेट करेंगे, ताकि फर्जी खबरो और अफवाहों पर तेजी से लगाम लगाया जा सके। TikTok द्वारा कोरोनावायरस से संबंधित फर्जी खबरों को रोकने के लिए अन्य प्रोएक्टिव कदम भी उठए जा रहे हैं।





