जान ले गर्मियों बड़ी इलायची खाने से होने वाले ये कमाल के फायदे, जानकर रोज करोगे…

रसोई में काम आने वाली बड़ी इलायची केवल खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाती बल्कि कई औषधीय गुणाें से भी भरपूर हाेती है। बड़ी इलायची में कुछ खास किस्म के पोषक तत्व, फाइबर व ऑयल होता है जाे कई बीमारियाें काे दूर करने में सहायक हाेता है।
बड़ी इलायची के फायदे:-
बड़ी इलायची में भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट, विटामिन सी व पोटेशियम पाए जाते हैं जाे शरीर से विषाक्त पदार्थाें काे बाहर निकालने में मददगार हाेते हैं।
बड़ी इलायची सांस लेने संबंधी बीमारियों को दूर रखने में मददगार होती है। इसी के साथअगर आपको अस्थमा, फेफड़े में संकुचन जैसी कोई समस्या है तो बड़ी इलायची का सेवन आपके लिए लाभकारी हो सकता है।
मुंह से दुर्गंध आती है तो बड़ी इलायची चबा सकते हैं। इस के अलावा मुंह के घावों को अच्छा करने के लिए भी बड़ी इलायची को प्रयोग में लाया जा सकता है।
बड़ी इलायची में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो कैंसर के खतरे को दूर कर देते हैं। इसी के साथ इसमें उपस्थित एंटी-ऑक्सीडेंट्स कैंसर कोशिकाओं को विकसित नहीं होने देते है।





