सरकार का बड़ा ऐलान… 3 महीने तक 80 करोड़ लोगों को मिलेगा मुफ्त राशन

गृह मंत्रालय ने मंगलवार शाम को कहा कि 80 करोड़ लोगों को सरकार तीन महीने तक मुफ्त राशत देगी. देशभर में 80 शिकायत केंद्र बनाए गए हैं. मजदूरों की मदद के लिए कदम उठाए जा रहे हैं. हेल्पलाइन नंबर पर मिल रही शिकायतें दूर की जा रही हैं.

गृह मंत्रालय के अतिरिक्त मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने कहा कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में 17585 एफआईआर दर्ज की गई हैं और 22632 वाहनों को जब्त का लिया गया है. फेस समाचार फैलाने को लेकर 12 टिकटॉक बनाने वाले लोगों पर कार्रवाई की गई है. 7 फेसबुक, 2 ट्विटर और 1 व्हाट्सएप अकाउंट ब्लॉक किए गए हैं.
योगी सरकार आम लोगों के लिए जल्द कर सकती है बड़ा…. ऐलान
24 घंटे में 1211 नए केस, 31 की मौत
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल (Lav Agarwal) ने मंगलवार शाम को नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कल 31635 सैंपल टेस्ट किए गए हैं. 24 घंटे में कोरोना के 1211 नए केस सामने आए हैं. जबकि इस दौरान 31 लोगों की मौत हो गई है. कुल मामलों की संख्या 10363 हो गई है. जबकि अभी तक 1036 मरीज ठीक हो चुके





