झटपट बनाना है हेल्दी स्नैक्स तो… ‘टोफू सॉल्ट एंड पेपर’ करें ट्राय

200 ग्राम टोफू, 5 ग्राम काली मिर्च पाउडर, 5 ग्राम थाई रेड चिली, 1 बारीक कटा स्प्रिंग अनियन, 10 ग्राम बारीक कटा धनिया, 5 ग्राम गरम मसाला, 1 टीस्पून चिली फ्लेक्स, 3 मिली कुकिंग वाइन, नमक, चुटकी भर चीनी, 3 ग्राम सीजनिंग पाउडर (ऑरगेनो, थाइम और चिली फ्लेक्स को मिलाकर तैयार किया गया), 2-3 कली लहुसुन, 2-3 टेबलस्पून कॉर्नफ्लोर, जरूरतभर रिफाइंड ऑयल, 1 शिमला मिर्च

विधि :
बोल में टोफू को छोटे टुकड़ों में काटकर डालें। अब इसमें कॉर्नफ्लोर अच्छी तरह मिलाएं।
अब टोफू के पीसेज को फ्राई कर लें।
कड़ाही में तेल डालें। इसमें बारीक कटा लहसुन, चिली, स्प्रिंग अनियन, गरम मसाला, सीजनिंग पाउडर, नमक और चीनी डालकर भूनें।
अब फ्राइड टोफू को मिलाएं। वाइन डालकर टॉस करें। कटी शिमला मिर्च और धनिया से गॉर्निश कर सर्व करें।





