दिग्गज फुटबॉलर पेले हुए चलने-फिरने से मोहताज

दुनिया के दिग्गज फुटबॉलर पेले के बेटे इडिन्हो ने कहा है कि उनके पिता एक तरह के डिपरेशन (अवसाद) से पीड़ित हैं. इस अवसाद का कारण यह है कि खराब स्वास्थ्य के चलते तीन बार के फीफा विश्व कप विजेता 79 वर्षीय पेले कहीं जाने-आने में भी असमर्थ हैं. वहीं  हाल के दिनों में पेले कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से पीड़ित रहे हैं. बीते साल अप्रैल में मूत्राशय में संक्रमण के कारण उन्हें 13 दिन अस्पताल में बिताने पड़े थे. हाल ही में उनकी हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी हुई है. इसके कारण उन्हें चलने-फिरने के लिए फ्रेम का सहारा लेना पड़ रहा है.

रिपोर्ट्स के अनुसार के अनुसार इडिन्हो ने कहा कि उनके पिता इन दिनों चलने-फिरने में असहाय महसूस कर रहे हैं. उनके चेहरे पर निराशा का भाव रहता है. एक राजा की तरह जीवन जीने वाले उनके पिता अब ठीक से चल भी नहीं पा रहे. वह एक तरह से खुद से शर्मिंदा हैं.

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप, फिर भी टीम इंडिया ने हासिल किया…

आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि वह बाहर जाना चाहते हैं, लोगों से मिलना चाहते हैं क्योंकि उन्होंने अपने पूरे जीवन में यही किया है. पर अब सबकुछ बदल गया है. वह अपने घर से दूर कहीं नहीं जा सकते. इसी कारण वह अवसाद की चपेट में हैं. पेले ने 21 साल के अपने पेशेवर करिअर में 1363 मैचों में कुल 1281 गोल किए. ब्राजील के लिए उन्होंने 91 मैचों में 77 गोल दागे.

Back to top button