AIMIM अध्यक्ष ओवैसी ने लोकसभा में CAA का किया विरोध, बोले- मैं घुसपैठियों का बाप हूं

संशोधित नागरिकता कानून को लेकर मचे सियासी हंगामे के बीच ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन यानी AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने लोकसभा में सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्‍होंने आरोप लगाया कि CAA सिटिजनशिप देता भी है और लेता भी है। असम में पांच लाख मुस्लिमों के नाम नहीं आए लेकिन सरकार असम के बंगाली हिंदुओं को नागरि‍कता देना चाहती है। मैं घुसपैठिया नहीं घुसपैठियों का बाप हूं… एनपीआर और एनआरसी एक ही है। 

मालूम हो कि संसद का बजट सत्र 31 जनवरी को शुरू हुआ था। आज पहली बार उच्च सदन में शून्यकाल चला। इस दौरान विपक्षी कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के सदस्य CAA और NRC पर चर्चा की मांग को लेकर हंगामा करते रहे। शून्यकाल के आखिर में तृणमूल सदस्यों ने सदन की कार्यवाही का बहिष्कार भी किया। 

मालूम हो कि दिल्‍ली के शाहीन बाग में करीब डेढ़ महीने से संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहा है। इससे नोएडा को दिल्‍ली से जोड़ने वाली सड़क पूरी तरह से ब्‍लॉक हो गई है जिससे लोगों को भारी अ‍सुविधा का समना करना पड़ रहा है। दिल्‍ली में विधानसभा चुनाव का प्रचार भी जोरों पर है। ऐसे में इसे लेकर सियासत भी खूब हो रही है। संसद का सत्र भी जारी है जिसमें CAA के खिलाफ विपक्ष लामबंद है। AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी इस मामले को लगातार उठाने की कोशिश कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: दिल्ली विधानसभा चुनाव: आप-बीजेपी-कांग्रेस का घोषणापत्र जारी, जानें किसके वादे ज्यादा भरोसेमंद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कड़कड़डूमा के सीबीडी ग्राउंड में आयोजित एक चुनावी जनसभा में शाहीन बाग के मसले पर कहा था कि यह संयोग नहीं प्रयोग है। एक सुनियोजित साजिश के तहत देश के टुकड़े-टुकड़े करने वाले गैंग को बचाया जा रहा है। आज मंगलवार को भाजपा उम्‍मीदवार कप‍िल‍ मिश्रा ने ट्वीट कर केजरीवाल और ओवैसी पर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा… केजरीवाल हनुमान चालीसा पढ़ने लगे है, अभी तो ओवैसी भी हनुमान चालीसा पढ़ेगा। वहीं मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी बिना नाम लिए केजरीवाल पर तंज कसा। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि हनुमान जी से आज के लंकेश्वर भी भयभीत होते हैं। बोलो महाबली श्री हनुमान की जय… 

Back to top button