हेमिल्टन ने आग से प्रभावित लोगों की मदद के लिए 500,000 डॉलर देने का किया वादा

सिडनी। ब्रिटेन के फॉर्मूला-1 रेसर लुइस हेमिल्टन ने ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी आग से प्रभावित लोगों की मदद के लिए 500,000 डॉलर देने का वादा किया है। छह बार के विश्व विजेता ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी।
हेमिल्टन ने टि्वटर पर लिखा, “मुझे यह बात सुनकर काफी दुख हुआ है कि ऑस्ट्रेलिया में आग के कारण 100 करोड़ जानवरों की जान चली गई है। किसी भी तरह से उनकी गलती नहीं थी। मेरा जानवरों से प्यार किसी से छुपा नहीं है और मैं इस समय दुख प्रकट करने के सिवाए कुछ नहीं कर सकता।”
उन्होंने लिखा, “मैं वायरस वाइल्डलाइफ रेस्क्यू और डब्ल्यूडब्ल्यूएफ ऑस्ट्रेलिया और रुरल फायर सर्विस को 500,000 डॉलर की मदद देने को तैयार हूं। अगर आप सक्षम हैं और अभी तक नहीं दिया है तो आप भी दान दे सकते हैं।”

Back to top button