उत्तर प्रदेश में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू होने का रास्ता साफ, बस मंगलवार का इंतजार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और नोएडा समेत 14 आईपीएस अधिकारियों के तबादले गुरुवार को हुए थे। इन तबादलों के बाद लखनऊ और नोएडा के एसएसपी की कुर्सी अभी खली है जिसके चलते यूपी में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू होने की चर्चा चल रही थी। वही अब उत्तर प्रदेश में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू होने का रास्ता साफ हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे लेकर अपनी सहमति जताई है।
 
 
 
जानकारी में पता चला है कि अगले हफ्ते मंगलवार को होने वाली कैबिनेट मीटिंग में इसे मामले को लेकर प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। उधर इस प्रस्ताव पर कैबिनेट की मुहर लगते ही लखनऊ और गौतमबुद्धनगर में पुलिस कमिश्नर की तैनाती होगी। आपको बता दे कि मुख्यमंत्री आवास में सीएम योगी ने शुक्रवार देर रात प्रदेश के आला अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें कमिश्नर सिस्टम लागू करने पर अंतिम मुहर लगाई गई। बताया जा रहा है कि मंगलवार (14 जनवरी) को कैबेनेट की होने वाली मीटिंग में इस संबंध में प्रस्ताव पास किया जाएगा।
 

Back to top button