विमान क्रैश: ईरान ने कबूला गलती, हादसे में गई थी 176 लोगों की जान

तेहरान में दुर्घटनागस्त हुए यूक्रेन के विमान को गलती से मार गिराए जाने की बात ईरान ने कबूल कर ली है। ईरान ने कहा कि मानवीय गलती के कारण ऐसे हुआ है। 8 जनवरी को हुए इस हादसे में 176 लोगों की मौत हो गई थी। बता दें कि दुर्घटना के बाद अमेरिका ने दावा किया था कि ईरान ने ही विमान को मार गिराया। हालांकि, ईरान ने विमान पर हमले की बात से साफ इनकार कर दिया था। 

बता दें कि इससे पहले यूक्रेन के विदेश मंत्री ने कहा था कि विमान कैसे दुर्घटना ग्रस्त हुआ इसे लेकर अभी किसी नतीजे पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। यूक्रेन इंटरनेशनल एयरलाइंस बोइंग 737 टेकऑफ के तुरंत बाद तेहरान के इमाम खुमैनी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के आसपास के क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। विमान में मौजूद ईरान, यूक्रेन, अफगानिस्तान, कनाडा, जर्मनी, स्वीडन और यूनाइटेड किंगडम के नागरिकों सहित सभी 176 लोग मारे गए थे।

यह भी पढ़ें: अलर्ट: जम्मू-कश्मीर में हमले के लिए सीमा पार 300 आतंकवादी मौजूद, 50 लांचिंग पैड सक्रिय

हादसे के बाद से ही अमरीकी मीडिया में इस बात का अंदेशा लगाया जा रहा है कि यूक्रेन के विमान को ईरान ने फाइटर विमान समझकर मार गिराया होगा। वही ईरान ने हादसे की जांच में हर संभव मदद करने का भरोसा दिया था। हालांकि, हादसे के बाद मलबे साफ करने की जो तस्वीरें सामने आई उनसे चिंता जताई जा रही थी कि अहम सबूतों के मिटाया जा सकता है। 

Back to top button