प्रेमिका को मोटी करने के लिए प्रेमी ने उठाया ऐसा कदम, जानकर दुनिया भर के लोग हुए हैरान..

हर लड़का अपनी प्रेमिका को किसी भी तरह के खतरे से दूर रखना चाहता है। लेकिन ये शख्स अपनी ख्वाहिश को पूरा करने के लिए इसकी जिंदगी को खतरे में डाल रहा है। दरअसल, यह शख्स अपनी गर्लफ्रेंड को इतना खिला-पिला रहा है ताकि वह दुनिया कि सबसे मोटी औरत बन जाए।
27 साल की मोनिका रिले दुनिया की सबसे मोटी महिला बनना चाहती है। इसके लिए वे रोज 8000 कैलोरीज लेती हैं। मोनिका की इसी ख्वाहिश को पूरा करने में उसका ब्वॉयफ्रेंड सिड उसका दिन रात साथ दे रहा है। मोनिका को दुनिया की सबसे मोटी महिला बनाने के लिए सिड रोजाना खुद ही खाना बनाता है। मोनिका का वजन फिलहाल 317 किलो है, जिसको वे 453 किलो तक ले जाना चाहती हैं।
जानें किस काम आता है दुनिया का सबसे छोटा लैपटॉप, कीमत जानकर बंद हो जाएगी आपकी बोलती
मोनिका हर रोज 30 चिकन नगेट्स, 6 सोसेज ब्रेड रोल, शेक्स, 4 चीज बर्गर और 10 किलो आइसक्रीम खाती है। यही नहीं मोनिका का 91 इंच का पेट होने के बाद भी दोनों अपनी लव लाइफ एंजॉय कर रहे हैं। अब दोनों एक बच्चा भी चाहते हैं, ताकि वजन और बढ़ सके।