30 दिसंबर 2019 का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष राशिफल— कारोबार में तरक्की से मन प्रफुल्लित रहेगा। आपको कोई उपहार या पुरस्कार प्राप्त हो सकता है। नौकरी में संघर्ष झेलना पड़ सकता है। स्नेहीजनों से मुलाक़ात होगी। मनोबल बढ़ने से तनाव में कमी होगी।

वृषभ राशिफल— साझेदारी में लाभ मिलने के योग है। परिवार की चिन्ता रहेगी। प्रशासनिक कार्यों में सफलता मिलेगी। पिता से सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। गूढ़ विषयों के प्रति रूचि जागृत होगी। आपके द्वारा जरूरतमन्द व्यक्ति की मदद होगी।

मिथुन राशिफल— रोजगार में परिवर्तन हो सकता है। परिवार में कोई धार्मिक आयोजन होने के योग बन रहे हैं। कोई लम्बित कार्य पूर्ण हो सकता है। आध्यात्म और ध्यान के प्रति रूचि जागृत होगी। कोई करीबी व्यक्ति आपसे ईर्ष्या रखेगा।

कर्क राशिफल— कोई आर्थिक कष्ट हो सकता है। शिक्षा में व्यवधान उत्पन्न होगा। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। आपका रूखा व्यवहार प्रेम-सम्बन्धों में दरार पैदा कर सकता है। अनावश्यक वैचारिक द्वन्द में घिरे रह सकते हैं। दैनिक दिनचर्या थोड़ी अस्त-व्यस्त रहेगी।

सिंह राशिफल— सम्पत्ति से जुड़े मामलों का निपटारा हो सकता है। व्यापार में अच्छी डील फाइनल हो सकती है। वैवाहिक जीवन सुखदाई रहेगा। जीवनसाथी के व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे। भूमि,भवन और वाहन से लाभ होगा।

कन्या राशिफल—  कार्यक्षेत्र में सुगमता रहेगी। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और निष्ठा का परिचय देंगे। शत्रुओं से थोडा सावधान रहें। सहकर्मियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। ननिहाल पक्ष से शुभ समाचार सुनने को मिल सकते हैं।

तुला राशिफल— बौद्धिक चर्चाओं में भाग लेंगे। पारिवारिक समस्याओं का निदान होगा। लव लाइफ में विश्वास और समर्पण बढेगा। मन में कई तरह के अतिरिक्त विचार विचलित कर सकते हैं। कड़वी जबान बोलने से बचें। सृजनात्मक विचारों से प्रेरित रहेंगे।

वृश्चिक राशिफल—  स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्यायें जन्म ले सकती हैं। महत्वपूर्ण दस्तावेजों को सँभाल कर रखें। नौकरी में आपको अतिरिक्त अधिकार मिलेंगे। रक्तचाप के रोगियों को थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।

धनु राशिफल—  कहीं दूर की यात्रा होने के योग बन रहे हैं। जॉब में पदोन्नति होने के योग बन रहे हैं। अपने विचारों को प्रखरता से रखेंगे। आत्मविश्वास की मात्रा में वृद्धि होगी। आलस्य से अच्छे अवसर खो सकते हैं।

मकर राशिफल—  किसी के भरोसे न रहें अपनी राह स्वयं बनानी होंगी। महत्वपूर्ण मामलों में हस्तक्षेप न करें। परिवार में तनाव हो सकता है। धन के मामलों में भाग्यशाली रहेंगे। कई दिनों से रुके हुये कार्य पूरे होंगे।

कुम्भ राशिफल— कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व मजबूत होगा। कारोबार में लाभ होने के योग बन रहे हैं। मन में उत्साह रहेगा। आर्थिक रूप से दिन लाभकारी होगा। वैवाहिक जीवन सुखमय होगा। सरकारी नौकरी में लाभ होगा।

मीन राशिफल— आज करीबी लोगों से मनमुटाव हो सकता है। उचित सम्मान न मिलने से व्यथित रहेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा नरम रहेगा। शीत प्रकोप से बचना हितकर रहेगा। व्यवसाय में नये प्रयोग करने से बचें। आर्थिक खर्चे बढ़ सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button