संता क्लोज देंगे इन राशियों को क्रिसमस पर उपहार, जानिए आप तो नहीं

मेष बुधवार के दिन जातक को उपहार मिलेगा। संता क्लोज देगे या कोई और ये तो सरप्राइज है। सरकारी काम से संभव हो तो दूर रहे।दुर्घटना से भी बचें।बाहर के खान-पान की आदत के कारण सेहत बिगड़ने की संभावना है। बिजनेस में संभलकर चलें।कोई भी काम समय पर पूरा नहीं होगा।। संतान के साथ भी मतभेद की संभावना है। महत्वपूर्ण निर्णयों को आज न लें।

वृष बुधवार के दिन क्रिसमस की खुशियों में सारे गम भूल जाएंगे।दोस्तों और अपनों के साथ घूमने- फिरने से आनंद मिलेगा। सुंदर वस्त्राभूषण और भोजन का अवसर प्राप्त होगा, परंतु दोपहर के बाद सेहत पर ध्यान दें। नौकरी में सबकुछ सामान्य चलेगा। आज कलीग्स के साथ क्रिसमस लन्च में जा सकते हैं। बिजनेस पर ध्यान दें। संबंध सामान्य रहेगा।

मिथुन बुधवार आज जातक क्रिसमस पर परिवार के साथ उत्सव मनाएंगे। शारीरिक उर्जा से भरपूरे रहेगे। और मानसिक प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। अपूर्ण कार्य पूर्ण होने से आनंद में वृद्धि होगी। व्यवसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा। आर्थिक रूप से लाभ होने की संभावना है। दोपहर के बाद मनोरंजन करेंगे। ऑफिस से छुट्टी का पूरा फायदा उठाएंगे।

यह भी पढ़ें: अगर बिल्ली इस तरह से काट जाये रास्ता तभी रोके अपना काम, वरना नहीं पड़ता कोई फर्क…

कर्क बुधवार को जातक के लिए बढ़िया रहेगा। क्रिसमस को दोस्तों के साथ बाहर जाकर सेलीब्रेट करेंगे।भविष्य के लिए आर्थिक योजना बनाने के लिए समय अच्छा है। एकाग्र होकर काम करेंगे तो कार्य में सफलता अवश्य मिलेगी। किसी के साथ वाद-विवाद न करें। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। परिवार में शांति बनी रहेगी। शारीरिक और मानसिकरुप से उर्जावान बनेंगे। बिजनेस में कलीग्स का अच्छा सहयोग मिलेगा

सिंह बुधवार को जातक का मन उदास रहेगा। इससे क्रिसमस का उल्लास कम रहने वाला है। लेकिन फिर भी बच्चों की खुशी के लिए क्रिसमस सेलीब्रेट करेंगे। जातक शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थ रहेंगे। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आर्थिक रूप से हानि हो सकती है। फिर भी दोपहर के बाद आर्थिक योजनाओं पर विचार करेंगे। परिश्रम के अनुरूप परिणाम मिलेगा। विद्यार्थियों को कार्य में सफलता प्राप्त होगी।

कन्या बुधवार के दिन आध्यात्मिकता मन लगेगा। गणेश पूजा से दिन की शुरुआत करे आर्थिक रूप से लाभ होने की संभावना है। नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए समय शुभ है। दोस्तों के साथ मुलाकात होगी। विरोधियों पर आप विजय प्राप्त कर सकेगें। दोपहर बाद स्थिति में बदलाव होगा तथा मानसिक और शारीरिक रुप से उग्र रहेंगे। मां की सेहत बिगड सकता है। क्रिसमस जातक के लिए सामान्य रहने वाला है।

तुला बुधवार जातक के लिए बहुत लाभप्रद है। धन प्राप्ति के लिए शुभ दिन है। दोस्तों से मुलाकात खुशी देगी और उनसे लाभ भी हो सकता है। मानसिक शान्ति रहेगी, लेकिन पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। क्रिसमस सेलीब्रेट करेंगे।चर्च भी जाएंगे।और ईसा मसीह के उपदेश पढ़ेंगे।

वृश्चिक बुधवार जातक के लिए काफी आरामदायक दिन है। हर कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होगा। नौकरी में उच्च पदाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। सेहत के प्रति सचेत रहें। आज जातक बच्चों के लिए संता बनेंगे। उपहार देंगे।

धनु बुधवार जातक के लिए बिजनेस में सामान्य रहेगा। धैर्य एवं संयम रखकर काम करना होगा। यात्रा आज न करें। संतान के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।धैर्यशीलता में कमी रहेगी। बातचीत में संयत रहें। पारिवारिक जीवन में कठिनाइयां रहेंगी। क्रिसमस की खुशी आज आप से दूर रहने वाली है।

मकर बुधवार जातक बिजनेस में नए अनुबंध आज नहीं करें। कुछ मानसिक उलझन होगी। आर्थिक तंगी एवं पारिवारिक उलझनों के कारण मानसिक कष्ट रहेगा।वाणी में सौम्यता तो रहेगी, लेकिन स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। फिर भी दोस्तों के साथ क्रिसमस पर पूरा मस्ती करेंगे।

कुंभ बुधवार जातक को बिजनेस में गोपनीयता बनाए रखें। कार्य में व्यय की अधिकता रहेगी। दांपत्य जीवन में भावनात्मक समस्याएं रह सकती हैं।किसी पैतृक सम्पत्ति पर विवाद की स्थिति बन सकती है। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। क्रिसमस आपके व परिवार के लिए सामान्य दिन की तरह होगा।

मीन बुधवार जातक के लिए सुखद यात्रा के योग बनेंगे। स्वविवेक से कार्य करना लाभप्रद रहेगा। अधूरे कामों में गति आएगी। पारिवारिक उन्नति होगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। बिजनेस, नौकरी में उन्नति होगी। कानूनी मामले सुधरेंगे।  क्रिसमस पर पूरा मस्ती व पार्टी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button