पाक सरकार ने नहीं दी मरियम नवाज को विदेश जाने की अनुमति

पाकिस्तान सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज को विदेश यात्रा की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। सरकार का कहना है कि आर्थिक अपराध और संस्थागत धोखेबाजी में शामिल लोगों को देश छोड़ने की इजाजत नहीं दी जा सकती है। कथित भ्रष्टाचार के मामले में 46 वर्षीय मरियम नवाज का नाम देश की नो-फ्लाइंग लिस्ट में अगस्त 2008 में शामिल किया गया था। वरिष्ठ वकील और प्रधानमंत्री के कानूनी मामलों में सलाहकार बाबर अवान ने डॉन न्यूज को बताया कि एग्जिट कंट्रोल लिस्ट में जिन लोगों के नाम होते हैं, उनका नाम ‘नो फ्लाई’ सूची से हटाने की अनुमति सरकार नहीं देते हैं।

अवान ने कहा कि कानून मंत्री फारोग नसीम की अध्यक्षता वाली संघीय कैबिनेट की उपसमिति ने मरियम की याचिका को खारिज कर दिया है। यह उप-समिति ईसीएल मामलों को देखती है। बताते चलें कि मरियम नवाज ने अपने बीमार पिता की देखभाल के लिए लंदन जाने की अनुमति मांगी थी। नवाज शरीफ को लंदन में इलाज कराने के लिए जाने की अनुमति कोर्ट से दी गई थी, जिसके बाद 19 नवंबर को उन्हें एयर एंबुलेंस से वहां ले जाया गया था। उन्हें भ्रष्टाचार के मामले में सात साल की जेल की सजा सुनाई गई है।

एक्जिट कंट्रोल लिस्ट का हवाला देते हुए अवान ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति के पास पाकिस्तान से बाहर जाने के लिए वैद्य दस्तावेज हों तो भी भ्रष्टाचार और सरकारी धन को नुकसान पहुंचाने के मामले में शामिल होने पर सरकार उन्हें देश छोड़ने से रोक सकती है। उन्होंने कहा कि आर्थिक अपराध में शामिल होने की वजह से मरियम को विदेश जाने की अनुमति नहीं दी जा सकती है।

पत्रकार खशोगी की हत्या मामले में सऊदी अरब में सुनाई गई 5 को मौत की सजा

इससे पहले, सत्तारूढ़ पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) की कोर कमेटी की 18 दिसंबर की बैठक के बाद सूचना मामलों की प्रधानमंत्री की विशेष सहायक फिरदौस आशिक अवान ने भी कहा था कि सरकार मरियम के अनुरोध को स्वीकार नहीं करेगी। इसके जवाब में पीएमएल-एन ने एक बयान जारी कर कहा था कि उन्हें सरकार के फैसले से कोई हैरानी नहीं हुई है, क्योंकि पीटीआई शासन हमेशा पीएमएल-एन नेतृत्व को प्रताड़ित करने के मौकों की तलाश में रहता है। उन्होंने कहा कि मरियम को ईसीएल में रखने के लिए उपसमिति के फैसले का कोई तार्किक कारण नहीं है।

Back to top button