भारत बंद आंदोलन में हुई बड़ी हिंसा, पुलिस पर भारी पड़ने लगे प्रदर्शनकारी

लखनऊ। नागरिकता संशोधन कानून पर हो रहा विरोध धीरे-धीरे अब हिंसक रूप लेता जा रहा है। दरअसल उत्‍तर प्रदेश के संभल जिले में प्रदर्शनकारियों ने एक बस को आग के हवाले कर दिया है। खबरों के मुताबिक, इस दौरान सभी यात्री बस से नीचे उतर गए थे।

वहीं लखनऊ के खदरा इलाके में प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज हुआ है। खबरों के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया जिसके बाद पुलिस को यह कार्रवाई करनी पड़ी।

वहीं इससे पहले लखीमपुर खीरी में नागरिकता संशोधन एक्ट को लेकर प्रदेश में हो रही हिंसक घटनाओं को देखते हुए जिले में धारा 144 लागू है। इसके बाद भी सपा कार्यकर्ता विभिन्न समस्याओं को लेकर बिलोबी मैदान में एकत्र हुए। नागरिकता संशोधन बिल आदि के विरोध में धरना प्रदर्शन करने लगे। हरकत में आई पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया। इस पर सपाई भड़क गए और हंगामा करने लगे।

हालातों को देखते हुए दमकल की गाड़ियां बुला ली गईं। पुलिस ने सपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान  सपाइयों और पुलिस के बीच काफी तीखी नोकझोंक हुई। पुलिस ने करीब ढाई सौ सपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। सभी को बसों और सरकारी जीपों से लेकर पुलिस लाइन पहुंचे। जहां भारी पुलिस बल के बीच उन्हें रखा गया प्रदर्शनकारी सरकार विरोधी जमकर नारेबाजी कर रहे थे।

राजधानी लखनऊ में नागरिकता संशोधन कानून पर समाजवादी पार्टी ने प्रदर्शन शुरू कर दिया है। एहतियात के तौर पर शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए है। वहीं, सपा कार्यकर्ताओं ने लखनऊ विधानभवन में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के पास प्रदर्शन किया। प्रदर्शन को देखते हुए केडी सिंह मेट्रो लाइन बंद कर दी गई है।

Back to top button