अयोध्‍या मामले में दाखिल पुनर्विचार याचिका पर कल होगी सुनवाई , बेंच में शामिल हो सकते है…

अयोध्‍या मामले में दाखिल पुनर्विचार याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को विचार किया जाएगा। बुधवार शाम इस बारे में कोर्ट की लिस्‍ट जारी होगी जिसमें मामले की सुनवाई को लेकर निश्चित समय तय की जाएगी। इस लिस्‍ट में बेंच के नए जज का भी नाम होगा जो जस्टिस रंजन गोगोई के रिटायर होने के बाद इसमें शामिल होंगे।

UP बोर्ड में इंटरमीडिएट फेल छात्रों को बड़ी राहत, योगी सरकार देगी यह सुविधा…

जो बेंच फैसला सुनाती है वही पुनर्विचार याचिका पर सुनवाई करती है। लेकिन जस्टिस गोगोई के रिटायर होने के कारण बेंच में नए जज को शामिल किया जा रहा है। उल्‍लेखनीय है कि पुनर्विचार याचिका पर चैंबर में ही सुनवाई की जाती है और यहीं खारिज भी कर दी जाती है। लेकिन अगर बेंच को लगता है कि सुनवाई कोर्ट में होनी चाहिए तो यह कोर्ट में भेजा जाता है। बता दें कि मामले में मुस्लिम पक्ष की सात, हिंदू महासभा की एक व अन्‍य 40 लोगों ने पुनर्विचार याचिका दाखिल की है।

Back to top button