up में इस जगह प्याज की खरीद पर मची लूट, मिल रहा 50 रुपया किलो

देश में प्याज के बढ़ते दाम रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। तमिलनाडु के कोयम्बटूर में प्याज 220 रुपए किलो बिक रहा है। इसको लेकर आल इंडिया डेमोक्रेटिक वुमन एसोसिएशन लगातार प्रदर्शन कर रही है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि प्याज की कीमत 220 रुपए किलो तक पहुंच गई हैं।

सरकार जल्द से जल्द प्याज की आपूर्ति करे। वहीं इस बीच उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में प्याज लू’टने की घ’टना भी सामने आई है। यूपी के गोरखपुर में एक रिक्शेवाले से 50 किलो प्याज लूट ली गई। पुलिस ने बताया कि यह घटना रविवार दोपहर की है। रिक्शेवाला एक होटल में प्याज पहुंचाने जा रहा था।
यह भी पढ़ें: नागरिकता बिल पास होने पर भड़का पाकिस्तान, इमरान ने कहा-भारत के मुस्लिम को…
प्याज विक्रेता फिरोज अहमद राइन ने बताया कि रिक्शेवाला यमुना महेवा मंडी स्थित उनकी और उनके पडोस की दुकान की सब्जियां लेकर जाता है। वह रविवार को गोलघर स्थित एक होटल में छह बोरियां (एक बोरी में 50 किलो प्याज होता है) प्याज देने जा रहा था कि अचानक दो लोग मोटरसाइकिल से आये और वे 50 किलो प्याज का एक बोरा लूट ले गये।





