कुरुक्षेत्र धर्मनगरी में आज से होगा अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आगाज, पढ़े पूरी खबर

Kurukshetra Geeta Festival अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में विश्व की संस्कृति के बहुरंग नजर आएंगे। इस महोत्सव में अलग-अलग देशों की संस्कृति के रंग बिखेरने से कुरुक्षेत्र की फिजा में भी विभिन्न प्रदेशों और देशों की महक फैलेगी। इसका एहसास महोत्सव में आने वाले पर्यटक को खुद ब्रहमसरोवर के पावन तट पर पहुंचने पर हो जाएगा। इस महोत्सव में राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर के शिल्पकार अपनी-अपनी शिल्पकला के साथ पहुंच चुके है।

इन कलाकारों और महोत्सव का आनंद लेने वाले लाखों लोगों के स्वागत के लिए प्रशासन ने तमाम तैयारी पूरी कर ली है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किए गए है। डीसी डॉ.एसएस फुलिया शुक्रवार को केडीबी कार्यालय में अधिकारियों की बैठक ली। शिल्प मेले का उद्घाटन 23 नवंबर को सायं चार बजे मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा करेंगी। इसके साथ हरियाणा के शिक्षामंत्री कंवरपाल गुर्जर सरस मेले का उद्घाटन करेंगे। मीडिया सेंटर का उद्घाटन भी शनिवार को ही किया जाएगा।

23 दिसंबर से 10 नवंबर तक चलेगा महोत्सव

उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर के तट पर अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में शिल्प और सरस मेले का आयोजन 23 नवंबर से 10 दिसंबर तक किया जाना है। उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक कला केंद्र, एचटीसी और डीआरडीए की तरफ से ब्रह्मसरोवर पर क्राफ्ट और सरस मेले का आयोजन किया जाएगा। ये मेले सुबह 10 बजे से लेकर रात्रि नौ बजे तक चलेंगे। उन्होंने कहा कि तीन दिसंबर को ब्रह्मसरोवर पर गीता महोत्सव के मुख्य कार्यक्रमों का शुभारंभ होगा। उन्होंने कहा कि सूचना, जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग की तरफ से तीन दिसंबर से आठ दिसंबर तक राज्यस्तरीय विकासात्मक प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।

सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक संस्थाओं की प्रदर्शनी भी 

इस प्रदर्शनी के साथ सामाजिक, सांस्कृतिक और धाॢमक संस्थाओं की प्रदर्शनी भी शुरू होगी। उन्होंने कहा कि महोत्सव में श्रद्धालु और पर्यटकों के लिए पुलिस प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। इस मौके पर एडीसी पार्थ गुप्ता, केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा, संयुक्त निदेशक एवं सीईओ केडीबी गगनदीप सिंह, केडीबी सदस्य उपेन्द्र सिंघल, राजेन्द्र परासर, सौरव चौधरी, रविन्द्र सांगवान सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

गुरदास मान रहेंगे महोत्सव के मुख्य आकर्षण का केन्द्र

गीता महोत्सव के मुख्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए तीन दिसंबर को  गुरदास मान, चार को अमिषा पटेल, पांच को दलेर मेहंदी, छह को कुमार विश्वास व गजेंद्र सोलंकी, सात दिसंबर को अभिजीत भट्टाचार्य और आठ दिसंबर को सतिंद्र सरताज का नाम फाइनल किया गया है। इन तमाम कार्यक्रमों का आयोजन तिरूपति बालाजी मन्दिर के पास मेला ग्राउंड में भव्य पंडाल में किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button