ट्रंप ने महाभियोग को बताया, लोकतंत्र और संविधान पर हमला

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने खिलाफ चल रही महाभियोग की कार्यवाही को अमेरिकी लोकतंत्र के ऊपर हमला करार दिया है। ट्रंप ने कहा है कि डेमोक्रेटिक सांसदों द्वारा अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में उनके खिलाफ महाभियोग की कार्यवाही को स्वीकृति देना अमेरिकी लोकतंत्र के ऊपर किया गया हमला है। अमेरिकी कांग्रेस के 435 सदस्यीय निचले सदन ने गुरुवार को राष्ट्रपति पद के इतिहास में तीसरी दफा, महाभियोग के प्रस्ताव को 232-196 मतों से पास किया है।

यह प्रस्ताव मामले से संबंधित गवाहों से पूछताछ, खुली सुनवाई और संबंधित नियमों को स्थापित करने का अधिकार देता है। अमेरिका के निचले सदन में डेमोक्रेट्स के पास 233 सीटों के साथ बहुमत हैं, जो उसे राष्ट्रपति ट्रंप के खिलाफ महाभियोग चलाने का अधिकार देता है। जबकि सत्ताधारी रिपब्लिकन जिससे स्वयं राष्ट्रपति ट्रंप आते हैं, के पास 197 सीटें ही हैं।

करतारपुर तीर्थयात्रियों से होने वाली आमदनी को, जानें कहा खर्च करेगा पाकिस्तान

मिसीसीपी के टुपेलो में आयोजित किए गए ‘कीप अमेरिका ग्रेट रैली’ को संबोधित करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि डेमोक्रेट्स चुनाव व्यवस्था को उखाड़ फेंकना चाहते हैं। अतिवादी डेमोक्रेट्स ने महाभियोग के लिए मत देकर अमेरिकी संविधान पर हमला किया है। किन्तु मैं आपको कहना चाहूंगा कि रिपब्लिकन काफी शक्तिशाली हैं, इतना कि मैंने अपने जीवन में इसे इतना शक्तिशाली कभी नहीं देखा और साथ ही यह एकीकृत भी हैं।

 

Back to top button