अपराध : अपनी पत्नी को अश्लील फोटो-मैसेज भेजने पर हुई पति को जेल

अपराध के मामले सभी के लिए सनसनी बने हुए हैं ऐसे में जो मामला हाल ही में सामने आया है वह रायपुर का है. इस मामले में पति द्वारा अपनी ही पत्नी को अश्लील फोटो और मैसेज भेजने पर जेल की हवा खानी पड़ी है. इस मामले में पीड़िता ने पति के खिलाफ 3 अक्टूबर गुरुवार को टिकरापारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी और पुलिस ने इस मामले में बीते शुक्रवार को आईटी एक्ट के तहत आरोपित पति को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से आरोपित को सीधा जेल भेज दिया गया.

खबरों के मुताबिक हाल ही में इस बारे में बात करते हुए टिकरापारा थाना प्रभारी याकूब खान ने कहा कि, ”पचपेड़ी नाका में रहने वाली महिला का रायपुरा निवासी युवक के साथ विवाह हुआ था. युवक आए दिन अपनी पत्नी को धमकी, गाली-गलौज अश्लील फ़ोटो और मैसेज करता था, जिसकी शिकायत पीड़िता ने थाने में कर दी. दोनो अलग रह रहे थे. पति-पत्नी के बीच पिछले आठ महीनों से विवाद चल रहा था.
पीड़िता और आरोपित शादी के बाद से अलग रह रहे थे. पुलिस ने शुक्रवार को आईटी एक्ट धारा 509(ख) 323,506 और 67 के तहत आरोपित पति को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से आरोपित को सीधा जेल भेज दिया गया.” इस मामले में अब महिला के पति को जेल हो चुकी है. वैसे यह पहला मामला नहीं है बल्कि इससे पहले एक अन्य मामले में एक एमबीबीएस डॉक्टर को भी पत्नी प्रताड़ना मामले में बीते शुक्रवार को जेल भेजा गया है.





