भारत से ब्रिटिश शासक ले गए थे 45 ट्रिलियन डॉलर की संपत्ति : एस जयशंकर

भारत 2025 तक 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनने के लिए एड़ी-चोटी का बल लगा रहा है लेकिन क्या आपको मालूम है कि ब्रिटिश शासकों ने हमारे देश से कितने मूल्य की संपत्ति की लूटी थी? आप इस आंकड़े की कल्पना भी नहीं कर सकते।

ब्रिटिश शासक कॉलोनियल रूल के दौरान भारत से वर्तमान वैल्यू में 45 ट्रिलियन डॉलर की संपत्ति लेकर गए थे। यह जानकारी विदेशी मंत्री ने दी है। उन्होंने वाशिंगटन में अटलांटिक काउंसिल इन वाशिंगटन डीसी को संबोधित करते हुए यह बात कही। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने दुनिया के परिप्रेक्ष्य में भारत के हालात के बारे में चर्चा की।





