सुबह-सुबह पति कर रहा था टॉयलेट, पत्नी ने किया कुछ ऐसा हो गयी मौत…

दिन प्रतिदिन महिलाओं द्वारा पुरुषों को प्रताड़ित करने की घटनाएं भी बढ़ती जा रहीं हैं। इसी क्रम में आज हम आपको एक ऐसी घटना आपको बता रहें हैं जिसको जानकर आप हैरान रह जायेंगे। यह खबर अमेरिका की एरीजोना स्टेट से सामने आई है।

दरअसल, सुबह के समय एक शख्स टॉयलेट में बैठा था तभी अचानक उसकी पत्नी ने पिस्तौल से उस पर 2 गोलियां चला डाली। इस घटना में राहत की बात यह रही की दोनों गोलियां पति के शरीर को छूती हुई निकल गई और वह बाल बाल बच गया। इसके बाद पुरुष ने किसी प्रकार अपनी जान बचा कर पुलिस को फोन किया।

पुरुष ने बताया कि जब वह सुबह टॉयलेट में था तो अचानक उसकी पत्नी टॉयलेट में आ घुसी। उसके हाथ में पिस्तौल थी और उसने उस पर 2 गोलियां दाग दी। चलाई गई गोलियां पुरुष के सिर के पास से होकर गुजर गई। इसके बाद उसने पुलिस को फोन किया तथा किसी प्रकार महिला को रोक कर रखा। पुलिस ने आते ही महिला को गिरफ्तार कर लिया।

ये शख्स था शमी की पत्नी का पहला पति, इस वजह से हसीन जहां दिया था उसे तलाक

महिला ने अपना जुर्म स्वीकार लिया है। उसने कहा कि उसका पति उसकी और ध्यान ही नहीं दे रहा था इसलिए ही उसने ऐसा किया था। महिला ने यह भी कहा है कि उसने अपने पति को सिर्फ डराने के लिए यह कार्य किया था। पुलिस तफ्तीश में पता लगा है कि गोलियां पुरुष के सिर से महज 7 सेमी की दूरी से निकली थी। फिलहाल पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा अब उससे पूछताछ की जा रही है।

Back to top button