विशाखापत्तनम में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच का आज दूसरा दिन…

India vs South Africa 1st Test 2nd Day Match Live Score Update: विशाखापत्तनम के YS राज शेखर रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम में टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले का गुरुवार को दूसरा दिन है। मैच के पहले दिन भारत ने बिना किसी नुकसान के 59.1 ओवर में 202 रन बनाए थे। इससे आगे खेलते हुए दूसरे दिन खबर लिखे जाने तक भारत ने एक विकेट खोकर 82 ओवर में 317 रन बना लिए हैं।
ये भारतीय खिलाड़ी हैं क्रीज पर
मयंक अग्रवाल – 137 रन
चेतेश्वर पुजारा – 0 रन
रोहित शर्मा हुए आउट
दाएं हाथ के बल्लेबाज रोहित शर्मा 244 गेंदों में 176 रन बनाकर आउट हो गए हैं। हिटमैन ने अपनी पहली ओपनिंग टेस्ट पारी में कुल 23 चौके और 6 छक्के लगाए। रोहित शर्मा केशव महाराज की गेंद पर क्विंटन डिकॉक के हाथों स्टंप आउट हुए। इस तरह भारतीय टीम को पहला झटका लगा।
मयंक अग्रवाल का शतक
सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक पूरा किया है। मयंक अग्रवाल ने 204 गेंदों में अपना शतक पूरा किया है, जिसमें उन्होंने 13 चौके और 2 छक्के लगाए हैं। इससे पहले मयंक अग्रवाल तीन अर्धशतक जमा चुके थे, लेकिन शतक का सूखा भारत में आकर समाप्त हुआ है। मयंक का भारत की सरजमीं पर ये पहला टेस्ट शतक है।
ये था मैच के पहले दिन का हाल
इस मैच के पहले दिन का खेल 59.1 ओवर के बाद समाप्त हो गया था, क्योंकि खराब रोशनी और फिर बारिश आने की वजह से मैच के पहले दिन का खेल खत्म करना पड़ा था। इस मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहली बार ओपनिंग करने उतरे रोहित शर्मा (115 रन) ने नाबाद शतकीय पारी खेली, जबकि मयंक अग्रवाल (84 रन) नाबाद अर्धशतकीय पारी खेलकर लौटे। अब जहां मयंक अग्रवाल से पहले शतक की उम्मीद है। वहीं, रोहित शर्मा से पहले दोहरे टेस्ट शतक की उम्मीद है।
टीमें इस प्रकार हैं
भारत की प्लेइंग इलेवन: मयंक अग्रवाल, रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी।
दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन: एडेन मार्करम, डीन एल्गर, थ्युनिस डिब्रून, फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), तेंबा बावुमा, क्विंटन डिकॉक(विकेटकीपर), केशव महाराज, सेनुरन मुथुसामी, वर्नोन फिलेंडर, डेन पीट्ड और कैगिसो रबादा।





