जानिए किस हद तक किन्नर हमारे लिए होते हैं शुभ

दुनिया में स्त्री और पुरूष के अलावा किन्नर भी होते हैं जिनका समाज में एक अलग ही समुदाय होता है। इनका रहन-सहन, जिंदगी को जीने का तरीका आम लोगों से काफी भिन्न होता है। अकसर राह चलते अगर हमें कोई किन्नर दिख जाता है तो हम उसे अनदेखा कर देते हैं। कई बार तो इन्हें अशुभ भी माना जाता है, लेकिन बता दें, किन्नरों की वजह से हमारा कोई भी काम अशुभ नहीं होता।
1. सुबह-सुबह किसी किन्नर का दिखना बहुत शुभ होता है। इन्हें देखकर दिन की शुरूआत करने से बिगड़े हुए काम भी बन जाते हैं। इसलिए अगर सुबह कोई किन्नर दिख जाए तो उनसे मुंह फेरने के बजाए हाथ जोड़कर नमस्कार कर लेना चाहिए।

2. वक्त बुरा चल रहा है तो उस दौरान किन्नर की दुआएं काम आती है। इनके मुंह से आपके लिए निकली दुआ जरूर रंग लाती है।

3. पैसे की कमी चल रही है तो किन्नर के हाथ से 1 रूपए का सिक्का लेने से जिंदगी में कभी भी पैसों की किल्लत महसूस नहीं हो पाती है।
4. किसी व्यक्ति की कुंडली में यदि बुध गृह कमजोर है तो ऐसी स्थिति में किन्नर को हरे रंग की चूड़ियां व साड़ी दान करनी चाहिए। इससे काफी लाभ होता है।
5. किसी के घर मे शादी हो या बच्चे का जन्म हुआ हो तो किन्नर का वहां आकर आशीर्वाद देना भी शुभ माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button