केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पहुंच चुके पिलखुआ, सभा स्थल पर लोगों की उमड़ पड़ी भीड़…

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे (Delhi Meerut Expressway) के तीसरे चरण का उद्घाटन के बाद उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि एनएचएआइ प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाए, प्रदेश सरकार उसमें पूरा सहयोग करेगी। सभी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। निर्माण कार्य में जहां भी परेशानी आ रही है अधिकारी उनकी सूची दें, निदान कराया जाएगा।
बता दें कि सोमवार दोपहर केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने पिलखुवा के राजपूताना रेजीमेंट इंटर कॉलेज में दीप जलाकर दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे (Delhi Meerut Expressway) का उद्घाटन किया।
Live Updates:
– केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कई नेताओं संग दीप जलाकर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया।
-सभा स्थल पर केंद्रीय मंत्री गडकरी पहुंच चुके हैं। चंद मिनटों में शुरू होगा भाषण।
-सभा स्थल पर लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है।
– वहां लोगों को कुछ ही देर में केंद्रीय मंत्री गडकरी लोगों को संबोधित करेंगे।
-केंद्रीय मंत्री मसूरी पहुंच चुके हैं।
.jpg)
छह लेन से सीधे जाएंगे मेरठ
बता दें कि एक्सप्रेस-वे के दूसरा चरण में बन रहे यूपी गेट से डासना तक की सड़क का हिस्सा मई 2020 तक पूरे होने की संभावना है। इस हिस्से में 14 लेन की सड़क बनाई जानी है, जिसमें बीच की छह लेन एक्सप्रेसवे की होंगी जो सीधे मेरठ तक जाएंगी। इसके बाद दोनों साइड में दो-दो लेन की सड़क नेशनल हाईवे-9 के लिए है। उसके बाद दोनों साइड में एक-एक लाइन की सर्विस रोड और फिर पैदल पथ व साइकिल ट्रैक के लिए एक-एक लेन को रखा गया है।
वेस्ट यूपी के लिए कई बड़े एलान संभव
कहा जा रहा है कि उद्घाटन समारोह के मंच से केंद्रीय मंत्री पश्चिमी यूपी के लिए बड़ी घोषणा कर सकते हैं। खासकर गाजियाबाद के डासना से कानपुर के बीच प्रस्तावित एक्सप्रेसवे का भी इलान हो सकता है, जिस पर बीते वर्ष से चर्चा हो रही है।
कई बड़े नाम रहेंगे मौजूद
इसके बाद केंद्रीय मंत्री दोपहर करीब एक बजे पिलखुवा में उद्घाटन समारोह शामिल होंगे। उनके साथ स्थानीय सांसद एवं केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राजमार्ग राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। करीब तीन वर्षों से अधिक चलते निर्माण कार्य के बाद डासना से हापुड़ के बीच 22.30 किलोमीटर लंबी छह लेन का नेशनल हाईवे और उसके दोनों तरफ दो-दो लाइन की सर्विस रोड बनकर तैयार हुई है।
आसान हुई राह
इसके तैयार होने पर मुरादाबाद रूट पर जाना-आना काफी आसान हो गया है। साथ ही हापुड़ होते हुए मेरठ जाने की राह आसान हुई है। पिलखुवा के पास छिजारसी टोल के निर्माण को छोड़ दिया जाए तो बाकी हिस्से में सिविल का काम पूरा हो चुका है। 1700 करोड़ रुपये की लागत से बने नेशनल हाईवे पर स्मार्ट मॉनीटरिंग सिस्टम लगाने काम जारी है। एक महीने के अंदर कैमरे लग जाएंगे। इसके बाद ओवर स्पीड व परिवहन नियमों का पालन न करने पर ऑनलाइन चालान कट सकेंगे।





