पति ने की दूसरी शादी तो महिला ने किया ये काम और फिर…

अपराध के किस्से सभी को हैरान कर देने वाले हैं. ऐसे में जो मामला हाल ही में सामने आया है उस मामले में पति की दूसरी शादी से खफा एक महिला ने अपनी सौतन के बेटे का गला घोंट दिया है. जी हाँ, यह मामला दिल्‍ली के वजीराबाद का है जहाँ महिला ने बच्‍चे की लाश कपड़ों के ढेर में छिपाई थी, मगर उसकी 6 साल की बेटी ने भेद खोल दिया. इस मामले में बात करते हुए डीसीपी (नॉर्थ डिस्ट्रिक्‍ट) मोनिका भारद्वाज ने का कि, ” उन्होंने महिला को अरेस्‍ट कर लिया गया है.”

इसी के साथ आगे डीसीपी ने बताया कि ”30 वर्षीय महिला बिहार की रहने वाली थी. उसने करीब सात साल पहले एक मजदूर से शादी की थी. दोनों के तीन बच्‍चे हुए. करीब सालभर पहले उसका पति किसी काम से बिहार गया था. वापस लौटा तो 23 साल की एक महिला भी उसके साथ थी, जिसके बारे में उसने कहा कि वह शादी करके लाया है. पति ने दोनों महिलाओं के लिए अलग-अलग घर का इंतजाम किया. दोनों घर वजीराबाद इलाके में ही थे.”

इसी के साथ आगे पुलिस ने बताया कि, ”पहली पत्‍नी को पति का दूसरी शादी करना पसंद नहीं आया. उसे यह बिल्‍कुल अच्‍छा नहीं लगा कि पति का ध्‍यान दूसरी महिला पर रहे और वो उसके बच्‍चे संभालने को नौकरानी की तरह काम करें. जब दूसरी पत्‍नी ने महीने भर पहले एक बेटे को जन्‍म दिया तो पहली का गुस्‍सा और बढ़ गया. 13 सितंबर की रात को पहली पत्‍नी ने दूसरी के घर में चुपके से घुसकर उसका बच्‍चा चुरा लिया. डीसीपी ने बताया कि महिला ने एक कपड़े से बच्‍चे का दम घोंटकर उसकी जान ले ली. फिर लाश को घर ले आई और कपड़ों के ढेर में छिपा दिया.

जब लापता बच्‍चे की तलाश शुरू हुई तो संदिग्‍ध महिला की बेटी ने अपने पिता को बताया कि बच्‍चा आखिरी बार उसने अपनी मां के पास देखा था.” इस मामले में पुलिस को महिला से बच्‍चे का पता लगाने में थोड़ा वक्‍त लगा लेकिन आखिरकार उसने कबूला कि उसने बच्‍चे को मार दिया है. उसके बाद पुलिस ने लाश बरामद की और महिला को अरेस्‍ट किया है.

Back to top button