दिल्ली पुलिस ने नवरात्र शुरू होने से पहले दो हथियार तस्करों को किया गिरफ्तार…

दिल्ली पुलिस ने नवरात्र शुरू होने से पहले दो हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए तस्करों के नाम राजू और जीतू हैं। दोनों पर आरोप है कि वे मध्य प्रदेश से हथियार लाकर दिल्ली में सप्लाई करते थे। इन बदमाशों के पास से 26 पिस्टल और मैग्जीन बरामद की गई है।
आपको बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में हथियारों की तस्करी के मामले सामने आते रहते हैं। इससे पहले भी कई बार पुलिस ने इन हथियार तरस्करों को रोकने के लिए कार्य किए हैं।
CNG सिलेंडर में हथियारों को सप्लाई करने का मामला
इससे पहले पिछले दिनों सीएनजी सिलेंडर में हथियार तस्करी का मामला सामने आया था। इस दौरान आरोपी की कार से सीएनजी सिलेंडर से 40 पिस्टल और 20 मैगजीन बरामद की गई थी।





