CM कमलनाथ ने भाजपा के नेताओं की आलोचना की, कहा-प्रदेश सरकार को कोसने से बेहतर है…

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कांग्रेस बैठक में उपस्थितों को संबोधित किया। कांग्रेस ने यह बैठक आर्थिक मंदी, बेरोजगारी आदि समस्याओं को लेकर आयोजित की गई थी जिसमें सीएम कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश में कार्यकर्ताओं की मेहनत से कांग्रेस की सरकार बनी। बीते 10 माह में कांग्रेस कार्यकर्ता अग्नि परीक्षा से गुजरे।
उन्होंने प्रदेश में किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार ने किसानों का कर्जा माफ करने को लेकर कार्य किया। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार ने लोगों की सभी समस्याओं पर ध्यान दिया। आज निराशा का कोई कारण नहीं है।
कांग्रेस गांव-गांव में और घर-घर में गांधी जी को ले जाएगी। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार को कोसने की जरुरत नहीं है। यहां राजनीति करने से बेहतर है कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, दिल्ली जाकर केंद्र सरकार से मदद मांगें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कलाकारी में विश्वास नहीं करती है।





