19 सितम्बर 2019 का राशिफल

मेष राशिफल— सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज अपने किसी खास व्यक्ति का त्याग करेंगे। पुराने रोग उभर सकते हैं। आज अपने कुल की परम्पराओं का विशेष ध्यान रखें। ननिहाल पक्ष से सम्बन्ध खराब हो सकते हैं। महत्वपूर्ण कार्यों को दोपहर तक पूरा कर लें।राशिफल

वृषभ राशिफल— सामाजिक समारोहों में शामिल हो सकते हैं। मेडिकल क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिये दिन जबरदस्त अनुकूल रहने वाला है। आज अपनी वाणी पर कंट्रोल रखें और नपा-तुला ही बोलने का प्रयास रखें। प्रतिष्ठित लोगों से मित्रता बढ़ेगी। आपके आत्मविश्वास और कार्य के प्रति उत्साह में वृद्धि होगी।

मिथुन राशिफल— आज दोपहर तक किसी बड़ी योजना का हिस्सा बन सकते हैं। किन्तु आज शाम के समय धन की बर्बादी हो सकती है। पुराने निवेशों में खर्च बढ़ सकता है। किसी बड़ी समस्या का हल ढूँढने में कामयाब रहेंगे। परिवार में लोग आपको बदनाम कर सकते हैं।

कर्क राशिफल— आज आपकी मेहनत रंग लायेगी। आपकी मेहनत से ज्यादा आपको परिणाम प्राप्त होगा। शाम को दोस्तों के साथ पार्टी कर सकते हैं। सभी कार्य तय समय पर पूरे हो जायेंगे। गीत-संगीत में रूचि बढ़ेगी। शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होगा।

सिंह राशिफल— दिन सुखदायी रहने वाला है। सभी महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिलेगी। प्रशासनिक सहयोग मिलेगा। नौकरी बदलना चाहते हैं तो सफलता आज निश्चित प्राप्त होगी। घर के कार्यों में धन अनावश्यक रूप से खर्च हो सकता है।

कन्या राशिफल— आज हड्डियों में दर्द की शिकायत हो सकती है। कार्यस्थल पर मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। किसी अनहोनी की आशंका रहेगी। मानहानि हो सकती है। व्यापार में किया गया निवेश फायदेमंद रहेगा।

तुला राशिफल— बुद्धिमान लोगों का सानिध्य प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। प्रेम-प्रसंग के लिए समय अनुकूल नहीं है। नौकरीपेशा लोगों को विदेश जाने का मौका मिल सकता है। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृश्चिक राशिफल— बॉस के साथ मतभेद हो सकता है। दिन की शुरुआत बोरियत भरी और काम के बोझ तले दबी हुई रहेगी। लेकिन शाम का समय पूरी तरह से मौज में बितायेंगे। आज किसी के कार्य में दखलंदाजी न करें। जो भी कार्य मनोयोग से करेंगे, उसमें अपेक्षा से ज्यादा परिणाम प्राप्त होगा।

धनु राशिफल— प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है। निःसंतान दम्पत्तियों को उम्मीद की किरण दिखाई देगी। आज यात्राओं के लिए दिन शुभ नहीं है। प्रभावशाली व्यक्तियों से मुलाकात होगी। घर में क्लेश हो सकता है।

मकर राशिफल— आज अनावश्यक समय और धन बर्बाद कर सकते हैं। सम्पत्ति और वाहन में निवेश करने का मन बनायेंगे। आय के नये विकल्प भी बन सकते हैं। किन्तु आज बेहतर होगा की आप थोड़ा समय खुद को और अपने परिवार को दें। जीवनसाथी के सहयोगात्मक रूख से अभिभूत रहेंगे।

कुम्भ राशिफल— व्यावसायिक यात्राओं में सफलता प्राप्त होगी। दिन व्यस्त रहेगा, किन्तु फिर भी थकान नहीं महसूस होगी। आपके द्वारा किये गए इनोवेशन से जुड़े कार्यों में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हो सकती है। शाम के समय शॉपिंग के लिये जा सकते हैं। घर के भीतर ही आपके विरोधी तैयार हो सकते हैं।

मीन राशिफल— आपकी सही बातों का भी लोग विरोध कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ तनाव उत्पन्न हो सकता है। पिता के साथ सम्बन्ध अच्छे बनायें रखें। कोई बड़ा निर्णय एकतरफा होकर न लें। धन का अपव्यय न करें, घर में असंतोष उत्पन्न होने का कारण बन सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button