महिला ने बेटी को दिया जन्म तो पति को उतारा मौत के घाट, वह जानकर पूरी दुनिया हुई हैरान…

बेटी के जन्म से नाखुश 33 वर्षीय महिला ने अपने पति की कथित तौर पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि यह घटना बुधवार को गाला नगर इलाके की है। दूसरी बेटी हुई पैदा तो महिला ने गुस्से में पति को उतारा मौत के घाट, बोली- ‘पति है जिम्मेदार…’
क्या है पूरा मामला:
पालघर के पुलिस प्रवक्ता हेमंत केतकर ने बताया कि आरोपी प्रणाली सुनील कदम को 36 वर्षीय पति की हत्या करने के आरोप में बुधवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया, ‘‘आरोपी महिला ने जब से दूसरी बार बेटी को जन्म दिया था तब से वह नाखुश थी। उसने इसके लिए अपने पति को जिम्मेदार ठहराया। इसके अलावा वह अपने पति के चरित्र पर भी शक करती थी और उनका इस मुद्दे पर आए दिन झगड़ा होता था।”
वीडियो: स्कूल जाते बच्चों ने रोड पर दिखाई ऐसी करतब, जिसे देख दुनिया ने किया सलाम
पुलिस ने मामला दर्ज किया:
उसने इसे आत्महत्या दिखाने की कोशिश की लेकिन पुलिस की जांच में हत्या में उसकी संलिप्तता की पुष्टि हो गई। उस पर आईपीसी की धारा 302 (हत्या) और 201 (अपराध के सबूत छिपाने या गलत सूचना देने) के तहत मामला दर्ज किया गया है।





