लंदन में ब्रिटिश पीएम हाउस के बाहर बलूच कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, उठाई ये मांग…

पाकिस्तान के हिरासत केंद्र में हजारों बलूच राजनीतिक कार्यकर्ता बंदी बनकर रह रहे हैं। इन्हें छुड़ाने के लिए अब ब्रिटिश प्रधानमंत्री के निवास के बाहर बलूच कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन किया गया है। शुक्रवार को बलूच कार्यकर्ता बड़ी संख्या में ब्रिटिश पीएम हाउस के बाहर जमा हुए और पाक के हिरासत केंद्र में बंद हजारों बलूच राजनीतिक कार्यकर्ताओं को छुड़ाने के लिए हस्तक्षेप करने की मांग उठाई।
बता दें कि बलूचिस्तान को पाकिस्तान से आजाद किए जाने की मांग कई दशकों से उठ रही है। बलूच की जनता की आवाज दबाने के लिए पाकिस्तान की सेना की ओर से वहां के लोगों पर अत्याचार करने के मामले लगातार सामने आते रहे हैं। कथित तौर पर पाकिस्तान के हिरासत केंद्र में हजारों बलूच राजनीतिक कार्यकर्ताओं को बंदी बनाया गया है क्योंकि वह पाकिस्तान से आजादी की मांग को लेकर आवाज उठाते रहे हैं।
यही वजह है कि हिरासत केंद्र में बंद इन कार्यकर्ताओं को छुड़ाने के लिए अलग अलग देशों में लगातार प्रदर्शन किए जा रहे हैं। अमेरिका से लेकर ब्रिटेन तक सभी जगह प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को इस मामले में ब्रिटिश प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप करने की मांग करते हुए बलूच कार्यकर्ता पीएम हाउस के बाहर जमा हुए थे।
हांगकांग में आज थी सबसे बड़ी रैली, लेकिन चीन के इस कारनामे की वजह से टली…
बलूच आजादी समर्थक नेता ट्रंप को लिख चुके हैं खुला पत्र
बलूच स्वतंत्रता समर्थक नेता अल्लाह निजर बलूच ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नाम खुला पत्र भी लिखा है, जिसमें उन्होंने बलूचों पर हो रहे अत्याचारों का जिक्र करते हुए आजादी की मांग की है।
अपने पत्र में उन्होंने लिखा ‘हम बलूच 7 दशकों से पाकिस्तान के चाकुओं और क्लाशिनकोव से लैस सरकारी आतंकवाद का प्रतिरोध कर रहे हैं। अमेरिकी सैन्य सहायता की वजह से अत्यंत आधुनिक हथियारों से लैस पाकिस्तानी सेना ने हजारों बलूचों का अपहरण किया है, उन्हें प्रताड़ित कर हत्या की है। उन्होंने हमारे मृत लोगों के अंगों का व्यापार किया है, हमारी महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया है और हमारे गांव जलाए हैं।’