लॉन्च हुआ इलेक्ट्रॉनिक कचरे से बना अनोखा स्मार्टफोन…

Fairphone 3 स्मार्टफोन को यूरोप में लॉन्च कर दिया गया है। इस स्मार्टफोन की खास बात ये है कि इसे पुराने स्मार्टफोन के रिसाइकल किए गए पुर्जों और इलेक्ट्रॉनिक कचरे से बनाया गया है। इस स्मार्टफोन को बनाने वाली कंपनी Fairphone दरअसल इलेक्ट्रॉनिक कचरों के दोबारा इस्तेमाल करने के लिए एक सोशल मुहिम चला रही है। इस मुहिम के तहत इस एंड्रॉइड स्मार्टफोन को लॉन्च किया गया है।

Fairphone 3 को 450 Euro (लगभग Rs 31,500) की कीमत में लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन में इलेक्ट्रॉनिक कचरे के तौर पर कॉपर, प्लास्टिक जैसे मैटेरियल का इस्तेमाल किया गया है। Fairphone 3 को मिड रेंज यूजर्स के लिए लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन को केवल एक ही स्टोरेज ऑप्शन 4GB+64GB मे लॉन्च किया गया है। इसमें 5.7 इंच का ट्रेडिशनल मोटे बैजल वाला फुल एचडी प्ल्स डिस्प्ले दिया गया है।
इसके डिस्प्ले का आसपेक्ट रेश्यो 18:9 दिया गया है। इस स्मार्टफोन को 4G नेटवर्क के सपोर्ट के साथ लॉन्च किया गया है। ये एंड्रॉइड के लेटेस्ट वर्जन Android 9.0 Pie पर रन करता है। Fairphone 3 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632 चिपसेट प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है।
इसकी इंटरनल स्टोरेज को आप माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256GB तक एक्सटेंड कर सकते हैं। फोन को पावर देने के लिए इसमें 3,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन के कैमरे फीचर्स की बात करें तो इसमें 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है। फोन के फ्रंट मे 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। रियर कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश भी दिया गया है।





