डीएम ने हस्ताक्षर बनाकर मीटिग से ग्राम पंचायत अधिकारी को निलंबित करने के दिए आदेश

सूचना के बावजूद समीक्षा बैठक से अनुपस्थित नौ सचिवों का वेतन रोकने के साथ ही कारण बताओ नोटिस जारी की गई है। वहीं, डीएम ने हस्ताक्षर बनाकर मीटिग से नदारद ग्राम पंचायत अधिकारी को निलंबित करने के आदेश दिए हैं। विकास कार्यों में रुचि न लेने वाले प्रधान व सचिव का चिन्हांकन करके रिपोर्ट मांगी है। समीक्षा के दौरान पाया गया कि कर्नलगंज में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी विजयलक्ष्मी सिंह मीटिग में आई थीं और हस्ताक्षर बनाकर चली गईं।

DJLdªF»FF ´FÔ¨FF¹F°F ÀF·FF¦FFS ¸FZÔ ¶F`NXIY IYFZ ÀFÔ¶FFZd²F°F IYS°FZ Oe´FeAFSAFZ §F³FV¹FF¸F ÀFF¦FS

डीएम ने उनको तत्काल निलंबित करने के आदेश डीपीआरओ को दिया। इसके अलावा ग्राम पंचायत अधिकारी वंदना वर्मा मनकापुर, उज्ज्वल यादव नवाबगंज, अरुण कुमार नवाबगंज, कुंवर विजय सिंह गौतम छपिया, शेषमणि पटेल वजीरगंज अनुपस्थित रहे। ग्राम विकास अधिकारी काजी शहनवाज हुसैन व शंकर दयाल सिंह मनकापुर, अंबरीश प्रताप सिंह व सुशीला मिश्रा वजीरगंज भी गैरहाजिर मिलीं। संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोकने के साथ ही कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत 15 अगस्त तक शौचालय का निर्माण पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं। सभी सचिवों को लक्ष्य के अनुसार पौधरोपण कराने के साथ ही सरकारी योजनाओं का लाभ पात्रों को दिलाने के निर्देश दिए गए। बैठक में सीडीओ आशीष कुमार, परियोजना निदेशक डीआरडीए सेवाराम चौधरी, उपायुक्त श्रम एवं रोजगार हरिश्चंद्र राम प्रजापति, डीपीआरओ घनश्याम सागर मौजूद रहे।

Back to top button