बदल जायेगा इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप नाम, सामने आई ये बड़ी वजह…

यदि आप भी इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है, क्योंकि फेसबुक जल्द ही व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम का नाम बदलने वाली है. इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के नाम बदलने की रिपोर्ट सबसे पहले द इंफॉर्मेशन दी है और फेसबुक ने भी इस रिपोर्ट पर मुहर लगा दी है. आइए जानते है पूरी जानकारी विस्तार से 
एक प्रवक्ता ने फेसबुक की रिपोर्ट पर कहा है कि कंपनी प्रोडक्ट और सेवाओं को लेकर एक स्पष्ट रूख अपनाना चाहती है. वहीं कई ट्विटर यूजर्स ने फेसुबक के इस फैसले पर नाराजगी जाहिर की है. बता दें कि कुछ महीने पहले ही फेसबुक ने इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप और फेसबुक मैसेंजर को लिंक करने का एलान किया था.
लॉन्च हुआ Vivo S1, जानें फीचर्स और कीमत…
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि साल 2020 की शुरुआत में नए नाम के साथ व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम गूगल प्ले-स्टोर और एपल एप स्टोर से डाउनलोड किए जा सकेंगे. रिपोर्ट के मुताबिक नाम बदलने के बाद इंस्टाग्राम का नया नाम ‘Instagram from Facebook’ और व्हाट्सएप ‘WhatsApp from Facebook’ के नाम से जाना जाएगा.





