देखे बर्थडे पार्टी में प्रियंका चोपड़ा का यह अनोखा लुक, माथे के सिंदूर को..

प्रियंका चोपड़ा ने 18 जुलाई को अपना बर्थडे शानदार तरीके से मनाया. पार्टी में प्रियंका अपने माथे के सिंदूर को फ्लॉन्ट करती नजर आईं.

सोशल मीडिया पर प्रियंका के बर्थडे पार्टी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं. इनमें प्रियंका ने वेस्टर्न ड्रेस के साथ अपनी इंडियन परंपरा यानी सिंदूर को भी अपने माथे पर लगा रखा है.

टिक टॉक वीडियो मामले में बढ़ी एजाज खान की मुश्किलें, कोर्ट ने एक दिन और बढ़ाई पुलिस कस्टडी

बर्थडे पार्टी में प्रियंका ने रेड शिमरी ड्रेस और हाई हील्स पहने थे. पार्टी से ‘रेड ड्रेस हाई हील्स’ गाने पर उनका एक डांस वीडियो भी वायरल हुआ था.

जहां प्रियंका रेड ड्रेस में खूबसूरत नजर आईं वहीं उनके पति निक जोनस यैलो शर्ट में पार्टी एंजॉय करते दिखे. 

प्रियंका की यह बर्थडे पार्टी एक ग्रैंड सेलिब्रेशन थी. उनके केक का डिजाइन और साइज भी देखने लायक था. 

प्रियंका ने अपना बर्थडे मियामी में फैमिली के साथ सेलिब्रेट किया है. उनके साथ पति निक जोनस, मां मधु चोपड़ा, बहन परिणीति चोपड़ा समेत अन्य लोग मौजूद थे. 

पार्टी में प्रियंका और निक की तस्वीरें शानदार हैं. एक तस्वीर में निक और प्रियंका एक दूसरे को ड्रिंक पिलाते नजर आ रहे हैं.

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका जल्द ही शोनाली बोस की फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ में नजर आएंगी. 

इसमें उनके अलावा फरहान अख्तर और जायरा वसीम अहम किरदार में हैं. 

द स्काई इज पिंक के जरिए प्रियंका लंबे समय के बाद बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं.  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button