उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में दिनदहाड़े एक दंपति का अपहरण, फतेहपुर से हुए बरामद

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सोमवार को दिनदहाड़े एक दंपति का अपहरण हो गया. सोमवार सुबह इलाहाबाद हाईकोर्ट के बाहर दंपति का बंदूक की नोक पर अपहरण किया गया. पुलिस ने अपहरणकर्ताओं को फतेहपुर से पकड़ लिया. पुलिस के मुताबिक, सभी सुरक्षित हैं और मामले की जांच की जा रही है.





