आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पहुंचीं संसद, 11 बजे से पेश होगा बजट

आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला फुल बजट पेश करेंगी। कल पेश हुए आर्थिक सर्वेक्षण से मिले संकेतों के आधार पर देखा जाए तो बजट 2019 में सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की होगी और इसे ध्यान में रखते हुए कई अहम घोषणाओं को किए जाने की उम्मीद है।
वित्तमंत्री यह बजट ऐसे वक्त पेश करने जा रही हैं जब देश की अर्थव्यवस्था में कमजोरी आई है। खराब मानसून की आशंका, वैश्विक अर्थव्यवस्था में सुस्ती और व्यापारिक युद्ध की चुनौतियां पहले से ही सामने हैं। बढ़ते व्यापारिक तनाव की वजह से वैश्विक अर्थव्यवस्था की स्थिति डांंवाडोल हो रही है। उम्मीद की जा रही है कि सीतारमण अपने बजट में खर्च बढ़ाने और कर राहत की घोषणा कर सकती है। 2019 के पहले तीन महीनों में जीडीपी कम होकर 5.8 फीसदी हो चुकी है, जो पांच सालों का न्यूनतम स्तर है। भारत की आर्थिक वृद्धि दर चीन से भी नीचे जा चुकी है, जो 6.4 फीसदी रहा है।
Union Budget 2019 Live Updates:
10.23 am: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स ने गंवाई बढ़त, लाल निशान में कारोबार कर रहा बाजार।
10.19 am: संसद भवन पहुंची वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण। 11 बजे शुरू होगा बजट भाषण।
#WATCH Delhi: Finance Minister Nirmala Sitharaman and MoS Finance Anurag Thakur arrive at the Parliament. #Budget2019 pic.twitter.com/vry6cs1caO
— ANI (@ANI) July 5, 2019
9.45 am: परंपरा के मुताबिक बजट पेश करने से पहले राष्ट्रपति से मिलीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण।





