World Cup 2019: वेस्टइंडीज की पारी शुरू, गेल-लुईस क्रीज पर…..

आईसीसी विश्व कप 2019 (World Cup 2019) साउथैंपटन के द रोज बाउल मैदान में मेजबान इंग्लैंड और वेस्टइंडीज (England vs West Indies) से कुछ ही देर में शुरू होने वाला है. इंग्लैंड ने अपने तीन मैचों दो मैचों में जीत दर्ज की है और एक में उसे हार का सामना करना पड़ा है. इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश को हराया है. जबकि पाकिस्तान ने उसे मात दी है. वहीं वेस्टइंडीज टीम ने अपने तीन में से एक ही मैच में, पाकिस्तान के खिलाफ, जीत हासिल की है, लेकिन उसने एक ही मैच (ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ) गंवाया है. जबकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उसका मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था. 
वेस्टइंडीज 0/0 (1 ओवर)
क्रिस वोक्स ने इंग्लैंड के लिए पहला ओवर मेडन फेंका. उन्होंने इस ओवर में क्रिस गेल को एक रन भी नहीं लेने दिया.
वेस्टइंडीज की टीम में तीन बदलाव हुए हैं . ईवान लुईस और आंद्रे रसेल की वापसी हुई है और शेनन गैब्रियल टूर्नामेंट का अपना पहला मैच खेल रहे हैं. वहीं इंग्लैंड की टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.
मौसम और पिच
साउथैंपटन में बारिश होने की संभावना बताई गई थी लेकिन अभी ऐसा कुछ नहीं हो रहा है. हां बादल और सूरज आंख मिचौली जरूर खेल सकते हैं. पिच गेंदबाजों को केलिए मददगार हो सकती है, लेकिन शुरुआती ओवरों में ही. इसके बाद पिच बल्लेबाजों के लिए ही मुफीद रहेगी. टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करेगी इसकी संभावना ज्यादा है.
दोनों टीमों का रिकॉर्ड
विश्व कप में दोनों टीमों का आमना सामना कुल छह बार हो चुका है. इनमें से वेस्टइंडीज को केवल पहले मैच में ही जीत मिली है जो कि 1979 में खेला गया था. इसके बाद से इंग्लैंड 5 मैच जीता है. वहीं इस साल दोनों टीमें आपस में 5 बार मुकाबला कर चुकी हैं. इनमें से दोनों ने दो-दो मैच जीते हैं और एक का नतीजा नहीं निकल सका है.
बहुत मजूबत टीम के रूप में उभर रही है विंडीज
विश्व कप के प्वाइंट टेबल में विंडीज की टीम भले ही इंग्लैंड से कम दिखती हो, लेकिन ऐसा है नहीं दोनों ही टीमों के बीच कड़ी टक्कर होने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है. इंग्लैंड ने अपने तीनों मैचों में 300 से ज्यादा रन बनाए हैं और कहा जाता है कि उसकी टीम में कोई टेलएंडर नहीं है. बांग्लादेश के खिलाफ टीम ने छह विकेट के नुकसान पर 386 रन बनाए थे जिसमें जेसन रॉय का शतक शामिल था. रॉय, जोए रूट, जोस बटलर, बेन स्टोक्स, कप्तान इयोन मोर्गन के सामने यह सभी गेंदबाज कड़ी चुनौती पेश करने का दम रखते हैं.
टीमें (संभावित) :-
इंग्लैंड : इयोन मोर्गन (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, जॉनी बेयरस्टो, जोस बटलर (विकेटकीपर), लियाम प्लंकट, आदिल राशिद, जोए रूट, जेसन रॉय, बेन स्टोक्स, क्रिस वोक्स, मार्क वुड.
वेस्टइंडीज : जेसन होल्डर (कप्तान), क्रिस गेल, इविन लुइस, शिमरोन हेटमायेर, आंद्रे रसेल, कार्लोस ब्रैथवेट, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), शाई होप (विकेटकीपर), ओशाने थॉमस, शेनन गैब्रिएल, शेल्डन कॉटरेल.





