Eid-al-Fitr 2019: आज बनाये स्वादिष्ट पकवान ‘किमामी सेवई ‘ नोट करे रेसिपी

रमजान के पाक महीने में सब्र के 30 रोजे रखने के बाद ईद एक ऐसी रौनक के रूप में दाखिल होती है जहां प्यार, भाईचारा, अपनत्व और स्नेह बिखरा होता है। ऐसे में ईद के त्योहार पर काफी सारी तैयारियां भी करनी होंगी। त्योहार में कई सारे स्वादिष्ट पकवान भी बनाने होते हैं तो हम आपको इस खास दिन में मिठास भरने के लिए किमामी सेवई की रेसिपी बताने जा रहे हैं।

किमामी सेवइयां की सामग्री
1 कप सेवइयां
1 कप खोया
1 कप चीनी
1 कप दूध
1-1/2 पानी
(जरूरत के मुताबिक) घी
1 कप सेवइयां
1 कप खोया
1 कप चीनी
1 कप दूध
1-1/2 पानी
(जरूरत के मुताबिक) घी
1 टी स्पून इलाइची पाउडर
1 कप मखाना, टुकड़ों में कटा हुआ
1/4 कप बादाम (गार्निशिंग)
1 टेबल स्पून काजू (गार्निशिंग)
1 टेबल स्पून किशमिश (गार्निशिंग)
2 टेबल स्पून नारियल
1 कप मखाना, टुकड़ों में कटा हुआ
1/4 कप बादाम (गार्निशिंग)
1 टेबल स्पून काजू (गार्निशिंग)
1 टेबल स्पून किशमिश (गार्निशिंग)
2 टेबल स्पून नारियल

किमामी सेवइयां बनाने की विधि (साभार- शेफ कलीम कुरैशी)
-किमामी सेवई बनाने के लिए, एक पैन को धीमी आंच पर गर्म करें और इसमें सेवई को तब तक ड्राई रोस्ट करें जब तक यह डार्क ब्राउन न हो जाए। इसे एक तरफ रख दें। स्वादिष्ट सेवई बनाने के लिए इस बात का ध्यान रखें कि वह ज्यादा रोस्ट न हो जाए।
-इसी पैन में घी गर्म करके नट्स और मखाने को क्रंची होने तक फ्राई कर लें। इसमें धीमी आंच पर सिर्फ 5 से 6 मिनट का ही समय लगेगा।

-5 से 6 मिनट के बाद, इसमें ड्राई फ्रूट्स को भी डालकर 2 मिनट के लिए भूनें। सबसे आखिरी में नारियल को फटाफट फ्राई करें, क्योंकि यह जल्दी जल जाता है। फ्राई की गई सामग्री को एक तरफ रख दें।
-एक गहरे पैन में चीनी, खोया, दूध और पानी डालकर अच्छे से मिलाएं। गैस जलाए और एक उबाल आने तक इसे लगातार चलाते रहे। आंच को धीमा कर ले और इस सिरप को गाढ़ा होने दें और लगातार चलाते रहे, आप देखेंगे की पूरी तरह गाढ़ा हो गया है।

-इसमें आधा कप पनी और दूध डालें सिरप को गाढ़ा होने के लिए इसमें एक और उबाल आने दें।
-इसमें अब भूनी हुई सेवई, ड्राई फ्रूट्स, मखाना, नारियल डालें और इसमें धीमी आंच पर 4 से 5 मिनट के लिए पकाएं और गैस बंद कर दें।
-इस पर इलाइची पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं। इसको 10 मिनट के लिए ढक दें। इसे अच्छी तरह से मिलाएं। बादाम, काजू और किशमिश से गार्निश करें।