वट सावित्री पूजा को ले बाजार में उमड़ी भीड़ , हुआ लाखों का कारोबार

 

सुहागिन महिलाओं द्वारा सोमवार को वट सावित्री की पूजा अर्चना किया जायेगा। पूजा को लेकर सुबह से ही स्थानीय बाजार गुलजार रहा। पति के दीर्घायु की कामना को लेकर महिलाओं निराहार व्रत रख कर वट वृक्ष के फेरे लगाते है। फेरे खत्म होने के बाद सुहागिन महिलाएं वट वृक्ष के नीचे सावित्री-सत्यवान की कथा सुनती है। सावित्री की ईश्वर के प्रति निष्ठा, अनूठे बुद्वि कौशल व पतिव्रत धर्म की परिचायक है वट सावित्री पूजा। सावित्री की उस महाविजय के उपलक्ष्य में प्राचीनकाल से भारत की सुहागिन ्त्रिरयां पति की दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य के लिए ज्येष्ठ कृष्ण अमावस्या को वट सावित्री का व्रत करती आ रही है। कहते है महासती सावित्री ने वट वृक्ष के नीचे ही मृत्यू के देवता यमराज से अपने मृत पति के लिए पुनजीवन हासिल किया था। व्रत को लेकर कपड़ा दुकान से लेकर पंखा दुकान तक महिलाओं की भीड़ दिखी। लोग अपने हैसियत के हिसाब से खरीदारी कर रहे थे। फैशन के न्यू ट्रेंड में हर कोई नया लूक में दिखना चाहते है।

Back to top button