शुरू किया ब्रिटेन ने 5G नेटवर्क के पहले चरण

ब्रिटिश टेलीकॉम ऑपरेटर यानी ईई कंपनी ने 30 मई को औपचारिक रूप से लंदन समेत 6 प्रमुख शहरों में 5-जी सेवा खोली। कुछ उपयोगकतार् अगली पीढ़ी के मोबाइल संचार नेटवर्क की उच्च गति कनेक्टिविटी का अनुभव कर सकते हैं।

ईई कंपनी की 5-जी सेवा सबसे पहले लंदन, कार्डिफ, एडिनबर्ग, बेलफास्ट, बर्मिंघम, मैनचेस्टर छह घनी आबादी वाले शहरों में खोली गई। लेकिन 5-जी की सेवा फिलहाल सभी क्षेत्रों को पूरी तरह से कवर नहीं करेगी। इस कंपनी ने कहा कि कनेक्शन की स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए 5-जी सेवा का इस्तेमाल करने वाले उपयोगकतार् उस समय 4-जी नेटवर्क का उपयोग भी करते हैं।

उस दिन बीबीसी ने 5-जी सेवाओं के साथ एक सीधा प्रसारण भी पूरा किया।चीन की हुआवेई कंपनी ने कहा कि वह एक साझेदार बनने के लिए बहुत खुश है, ईई कंपनी के साथ ब्रिटेन के 5-जी नेटवर्क निमार्ण का समर्थन करेगी, ताकि और तेजी, अधिक विश्वसनीय मोबाइल कनेक्टिविटी पाई जा सके।





